DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 13वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए। पृथ्वी शॉ और ईशांत शर्मा को प्लेइंग 11 में जगह मिली। ऐसे में DC की सलामी जोड़ी में भी बदलाव देखने को मिला। डेविड वॉर्नर के साथ पृथ्वी शॉ ने पारी का आगाज किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई।
वॉर्नर के 6500 रन पूरे
वॉर्नर और शॉ ने पहले 4 ओवर संभलकर बल्लेबाजी की। इसके बाद दोनों ही बैटर ने गियर बदला और CSK के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। मुकाबले में 25 रन बनाते ही डेविड वॉर्नर के IPL में 6500 रन पूरे हुए। वह विराट कोहली और शिखर धवन के बाद IPL में इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने 240 मैच की 232 पारियों में 7444 रन बनाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 220 मैच की 219 पारियों में 6754 रन बनाए हैं।
वॉर्नर ने लगाया अर्धशतक
मुकाबले की बात करें तो पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। मुस्तफिजुर रहमान ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 10वें ओवर में डेविड वॉर्नर का विकेट चटकाया। मथीशा पथिराना ने वॉर्नर का शानदार कैच लपका। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी पथिराना के इस कैच की तारीफ की। वॉर्नर ने 148.57 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके IPL करियर का 62वां अर्धशतक है।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर
110: डेविड वार्नर
110: क्रिस गेल
101: विराट कोहली
98: बाबर आजम
86: जोस बटलर
ये भी पढ़ें: DC vs CSK: रॉकेट की रफ्तार से जा रही गेंद पर टूटे पथिराना, एक हाथ से लपका असंभव कैच
ये भी पढ़ें: GT Vs SRH: मोहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी, 1 चौका तक नहीं लगा पाए हैदराबाद के धुरंधर
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines