Vaibhav Suryavanshi: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) का आगाज हो चुका है। पहले दिन दो मैच देखने को मिले और दोनों ही बेहद शानदार साबित हुए। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी कबड्डी की मैट पर अपना जलवा दिखाया। वो क्रिकेट के बाद कबड्डी के मैदान पर भी उतरे। उन्हें बतौर गेस्ट बुलाया गया था और यहां उन्होंने फ्रेंडली तौर पर रेड भी डाली। अब इसका शानदार वीडियो सामने आया है।
क्रिकेट के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खेला कबड्डी
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की शुरुआत हो गई है। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी अतिथि के रूप में आए थे। उनकी PKL के कुछ खिलाड़ियों से मुलाकात हुई। वैभव ने पहले क्रिकेट खेला और इसी बीच कुछ शानदार शॉट्स लगाकर गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया। बाद में उन्होंने खुद भी गेंदबाजी की। इसके बाद सूर्यवंशी ने कबड्डी खेला और रेड डाली। हालांकि, पहली ही रेड में उन्हें PKL के प्लेयर्स ने आउट कर दिया। इससे जुड़ा वीडियो अब PKL ने अपने पेज पर डाला।
प्रो कबड्डी लीग में पहले दिन क्या हुआ?
PKL 2025 की शुरुआत बेहतरीन तरीके से हुई। तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच पहला मैच देखने को मिला। इस मैच में अर्जुन देसवाल और पवन सेहरावत ने कमाल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में 38-35 की बढ़त के साथ तमिल थलाइवाज ने जीत दर्ज कर ली। दिन का दूसरा मैच बेंगलुरु बुल्स और पुणेरी पलटन के बीच हुआ। यह मैच 32-32 की बराबरी पर खत्म हुआ और फिर टाई ब्रेकर देखने को मिला। पुणेरी पलटन ने 6-4 से यह मैच अपने नाम कर लिया। दोनों ही मुकाबले रोमांचक साबित हुए।
PKL में आज कौन-कौन से मैच हैं?
प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज भी दो मैच होने वाले हैं। तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच मैच होगा। टाइटंस अपना पहला मैच भले ही हार गए लेकिन वो इसमें जीत दर्ज करना चाहेंगे। इसके अलावा गुजरात टाइटंस और यू मुंबा आमने-सामने आएंगे। इस मैच पर भी सभी की नजर रहने वाली है।
ये भी पढ़ें:- DPL 2025: सिमरजीत ने बरपाया गेंद से कहर, बल्ले से चमके आदित्य, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने कटाया फाइनल का टिकट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines