Haryana Steelers vs U Mumba: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) में आज यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स आमने-सामने आने वाले हैं। इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। दोनों ही पूर्व PKL विजेता हैं। हरियाणा डिफेंडिंग चैंपियन हैं लेकिन इस सीजन में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अब PKL 2025 सीजन के 12वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और यू मुंबा के बीच वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में भिड़ंत होने वाली है।
PKL 2025 में किसका पलड़ा है भारी?
प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स और यू मुंबा के बीच अब तक 18 मैच हुए हैं। हरियाणा ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं यू मुंबा का 7 में पलड़ा भारी रहा है। उनके बीच हुए दो मुकाबले टाई रहे थे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि उनके बीच कांटे की टक्कर रही है और आज रात होने वाले मैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि यू मुंबा ने इस सीजन अपने दोनों शुरुआती मैच जीते, वहीं हरियाणा की पहले मुकाबले में जीत नहीं हुई।
यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स का पूरा स्क्वाड
यू मुंबा का स्क्वाड
रेडर्स: अजित चौहान, सतीश कनन, मुकेशकनन एस, अभिमन्यु रघुवंशी और संदीप कुमार
डिफेंडर्स: सुनील कुमार (कप्तान), दीपक कुंडू, लोकेश घोसलिया, सनी, मुकीलन शानमुगाम, रवि, रिंकू और परवेश भैंसवाल
ऑल राउंडर्स: रोहित, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, अमरजीत, मोहम्मद घोरबानी और आनिल मोहा
हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड
रेडर्स: नवीन कुमार, विनय, शिवम, विशाल टाटे, घनश्याम मागर, विकास जाधव, मयंक सैनी और साह मोहम्मद
डिफेंडर्स: जयदीप दहिया (कप्तान), राहुल, जया सोर्या, एन मनीकंदन, हरदीप, राहुल अहरी, अंकित ढुल, नीरज, रीतिक, सचिन और जुबैर
ऑलराउंडर्स: साहिल नरवाल
कब, कहां और कैसे देखें यू मुंबा vs हरियाणा स्टीलर्स?
हरियाणा स्टीलर्स और यू मुंबा के बीच एक हाई वॉल्टेज मैच की उम्मीद की जा सकती है। यह मुकाबला आज रात 9 बजे शुरू होगा। फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं और ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: 2 मैच, 2 हार… फैंस की फेवरेट टीम का नहीं खुला खाता, जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता अपना पहला मैच
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines