IND vs AUS: गाबा में कैसी पिच तैयार कर रही ऑस्ट्रेलिया? पिच क्यूरेटर ने कर दिया बड़ा ऐलान

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच के लिए पिच कैसी रहेगी? इसका जवाब पिच क्यूरेटर ने दिया है।

IND vs AUS (19)

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। मैच गाबा में खेला जाएगा, जहां पर भारत ने साल 2021 में 32 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच हराया था। अब एक बार फिर गाबा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का गवाह बनने जा रहा है। हालांकि तीसरे मैच में गाबा की पिच कैसी होने वाली है? इस बात की पुष्टि पिच क्यूरेटर ने कर दी है।

विज्ञापन

गाबा में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले गए 2 मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मैच जीता है। ऐसे में दूसरे मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना लेगी। हालांकि गाबा की पिच आसान नहीं होने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अनुकूल पिच तैयार करने वाली है। गाबा के पिच क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी से जब पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि साल के अलग-अलग समय निश्चित रूप से इसे अलग बनाते हैं यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है। सीजन के अंत में पिचों में थोड़ी अधिक टूट-फूट हो सकती है, जबकि सीजन की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी ताजा होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक ताकत हो सकती है।

विज्ञापन

पिच की उछाल को लेकर सैंडर्सकी ने कहा कि आमतौर पर हम पिच को हर बार ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं ताकि हम उसी तरह की अच्छी कैरी, गति और उछाल प्राप्त कर सकें जिसके लिए गाबा जाना जाता है। हम हर साल की तरह गाबा की पारंपरिक विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में साफ है कि गाबा की पिच पर खूब उछाल देखने को मिल सकता है। पिच क्यूरेटर का बयान इसी ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों के लिए टेंशन!

यदि गाबा की पिच पर अधिक उछाल पाया जाता है तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए ये मुश्किल टास्क हो सकता है। भारतीय बल्लेबाज आमतौर पर उछाल भरी पिचों पर नहीं खेलते हैं। ऐसे में गाबा की पिच उनके लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होने वाली है। तीसरे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, जैसे खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें होने वाली हैं, जो गाबा की पिच पर पहले भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ