---विज्ञापन---

खेल angle-right

PSL Final 2026: बाबर आजम की पेशावर जाल्मी ने खिताब जीतकर रचा इतिहास, हैदराबाद को मिली करारी हार

PSL Final 2026: 3 मई को बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच को पेशावर जालमी ने अपने नाम किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

---विज्ञापन---

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 3 मई को हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद किंग्स मेन बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी. हैदराबाद 129 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से सैम अयूब ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका. कप्तान मार्नस लाबुशेन भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशावर जाल्मी ने मुकाबला 5 विकेट से आसानी के साथ जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

हैदराबाद किंग्समेन ने बनाए थे 129 रन

हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि माज सदाकत ने 6 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सैम अयूब ने 50 गेंदों में 54 रन बनाए. इसके बाद उस्मान खान ने 6 गेंदों में 8 रन बनाए. इरफान खान ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हैदराबाद ने 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे.

---विज्ञापन---

पेशावर की ओर से एरोन हार्डी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नाहिद राणा को 2 सफलता मिली.

ऐसी रही पेशावर जाल्मी की बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मोहम्मद हारिस और कप्तान बाबर आजम खासा प्रभावित नहीं कर सके. मोहम्मद हारिस 3 गेंदों में 6 और बाबर आजम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद कुसल मेंडिस 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मोर्चा एरोन हार्डी ने संभाला. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की खबर ली. उन्होंने 39 गेंदों में 56 रनों की नाबाद पारी खेली. इसरे अलावा अब्दुल समद ने 34 गेंदों में 48 रन बनाए. 15.2 ओवर में जाल्मी ने 130/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 12:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola