IND vs AUS Perth Test: तमाम क्रिकेट फैन्स का इंतजार बस खत्म होने को है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का रोमांच 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाना है और टीम इंडिया कंगारू सरजमीं पर कदम रख चुकी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पर्थ से रोहित एंड कंपनी के लिए बड़ी चेतावनी आई है। भारतीय बल्लेबाजों को इशारों-इशारों में वॉर्निंग मिल चुकी है कि पहले टेस्ट में कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे अग्निपरीक्षा होगी।
पर्थ से आई चेतावनी
दरअसल, भारतीय टीम को पर्थ से चेतावनी भेजने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि पिच क्यूरेटर ही है। पर्थ की पिच की देखरेख करने वाले इसाक मैक्डोनल्ड का कहना है कि पहले टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच में जबरदस्त पेस और बाउंस देखने को मिलेगी। कहने का मतलब यह है कि पर्थ में तेज गेंदबाज आग उगलते हुए नजर आएंगे और टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बैटर्स को सावधान रहना होगा।
बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले के लिए ऑप्टस स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिच को अक्टूबर में ही स्थापित कर दिया गया था। मैक्डोनल्ड ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए कहा, “यह ऑस्ट्रेलिया है, यह पर्थ है। हम एक ऐसी पिच तैयार कर रहे हैं, जहां पर अच्छी पेस, अच्छा बाउंस और जबरदस्त कैरी देखने को मिलेगा।”
भारतीय बल्लेबाजों की होगी परीक्षा
पर्थ के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होगी। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की रफ्तार भरी गेंदों के आगे पर्थ की पिच पर बल्लेबाजी करना भारतीय बैटर्स के लिए कतई आसान नहीं होगा। ग्राउंड पर अगर ओवरकास्ट कंडिशंस हुईं, तो ऑस्ट्रेलिया की यह तिकड़ी इंडियन बैटर्स का जीना बेहाल कर सकती है।
इंडियन बॉलर्स के लिए भी खुशखबरी
पर्थ की पिच को लेकर सामने आई रिपोर्ट इंडियन फास्ट बॉलर्स के लिए गुड न्यूज है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप जैसे गेंदबाज भी पर्थ में अपनी घातक गेंदबाजी से रंग जमाने का पूरा प्रयास करेंगे। बुमराह ने पर्थ में एक टेस्ट मैच खेला है, जहां उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। बूम-बूम पर्थ में एक ही पारी में पांच विकेट निकालने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं, सिराज को भी उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी करना काफी रास आता है।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
27 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
49 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
59 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines