हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हुई सरेआम 'बेइज्जती', PCB ने इस बड़ी वजह से धमकाया

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 6-7 खिलाड़ियों को धमकाया है। टीम के कोच ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से फिटनेस को लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैच की आगामी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलेगी। पहला मैच 7 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 24 अक्टूबर से खेला जाना है। हालांकि इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले 6-7 खिलाड़ियों को बुरी तरह धमकी दी है। बोर्ड ने साफ शब्दों में फिटनेस को लेकर अपने निर्देश जारी किए हैं।

पीसीबी ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ही खिलाड़ियों को लताड़ लगाई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल 6-7 खिलाड़ी को बुरी तरह चेतावनी दी है। बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि जिन खिलाड़ियों के पास केंद्रीय और घरेलू अनुबंध है, वे अपनी फिटनेस में सुधार लाएं। क्योंकि फिटनेस से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और उन्हें फिटनेस के सभी पैमाने पर खरा उतरना होगा।

कोच ने उठाए थे सवाल

बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सफेद गेंद कोच गैरी कर्स्टन और रेड गेंद क्रिकेट के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से कहा था कि किसी भी खिलाड़ी को फिटनेस के मामले में कोई छूट नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि पीसीबी ने इस बार अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का देर से ऐलान किया है, जोकि आमतौर पर जुलाई में ही हो जाती है।

बाबर ने दी थी सलाह

पिछले साल भारत में हुए विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज और पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने खुलासा किया था कि पूर्व कोच मिकी आर्थर और कप्तान बाबर आजम ने ट्रेनर को निर्देश दिया था कि वह खिलाड़ियों पर फिटनेस का दबाव न दें। इसके पीछे की वजह उन्होंने प्रदर्शन को बताई थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान को खराब फिटनेस की वजह से बड़े टूर्नामेंट में छोटी टीमों के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ रहा है। पाक ने विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के सामने घुटने टेके थे। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2024 में पाक को यूएसए से भी हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola