'PCB को BCCI से सीखना चाहिए..', दिग्गज खिलाड़ी ने पाकिस्तान को लगाई सरेआम लताड़

PCB: भारत ने पहले ही टेस्ट मैच में बांग्लादेश को धूल चटाई थी, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सीखने की सलाह दी है।

PCB

Kamran Akmal: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। पहला मैच चेन्नई में खेला गया था, जिसे भारत ने 280 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। भारत से सीरीज खेलने से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार थमाई थी। हालांकि अब भारत की जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल ने पीसीबी को बीसीसीआई से सीख लेने की हिदायत दी है। साथ ही इस खिलाड़ी ने पीसीबी मैनेजमेंट को भी लताड़ लगाई है।

विज्ञापन

पीसीबी को बीसीसीआई से सीखना चाहिए

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल ने पीसीबी को बीसीसीआई से सीखने की बात की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पीसीबी को बीसीसीआई से, उनकी टीम, उनके चयनकर्ता, कप्तान और कोच से सीखने की जरूरत है। ये वो चीजें हैं, जो किसी टीम को विश्व में नंबर 1 बनाती हैं। अगर हम इतने अच्छे होते तो पाकिस्तान क्रिकेट यहां नहीं होता। आपके अंहकार की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा हाल हुआ है।

विज्ञापन

जाहिर है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ग्राफ दिन प्रतिदिन नीचे आ रहा है। पाक को घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज हारनी पड़ी थी।

कई बदलाव से गुजर रही है पाक टीम

वनडे विश्व कप 2023 में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा खराब रहा था। टीम को अफगानिस्तान से भी हारना पड़ा। इसके बाद बाबर को कप्तानी से हटा दिया गया था। बाद में शाहिन अफरीदी को सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त किया गया था, जबकि टेस्ट का जिम्मा शान मसूद को दिया गया था। अफरीदी की कप्तानी में पाक को सीरीज 4-1 से गंवानी पड़ी। जिसके बाद फिर से बाबर को कप्तान बनाया गया। मसूद ने अपनी कप्तानी में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जहां पाकिस्तान को 3-0 से निराश होना पड़ा था।

विज्ञापन

इसके बाद टी-20 विश्व कप 2024 में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को यूएसए जैसी टीम से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान की खराब स्थिति, कई पूर्व खिलाड़ियों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ