Haris Rauf Injury Update: पाकिस्तान में लंबे समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हालांकि टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। लेकिन अब इन मुश्किलों के बीच टीम के लिए एक राहत भरी खबर भी आई है, जिसकी जानकारी पीसीबी ने दी है।
बोर्ड ने टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की चोट पर एक बयान जारी किया है। पीसीबी ने कहा कि रऊफ को पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच ट्राई-नेशन सीरीज के पहले मैच के दौरान मांसपेशियों में मोच आ गई थी, लेकिन वो चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ठीक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की चोट पर आ गया बड़ा अपडेट, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले NCA में देंगे गुड न्यूज!
रऊफ को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगी थी चोट
बता दें कि रऊफ को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान अपना आखिरी स्पेल डालने के लिए आते समय दर्द हुआ। यह टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था क्योंकि उन पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन अब पीसीबी ने दावा किया है कि स्कैन के बाद पुष्टि हुई है कि उन्हें मोच आई थी। रऊफ एहतियात के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के अगले मैच में नहीं खेलेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगाज करेगा पाकिस्तान
मेजबान पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में कीवी टीम के खिलाफ करेगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में डिफैंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगा और वह यह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीमों में से एक है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम- मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हो गया तगड़ा ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines