जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर समेत कई स्टार खिलाड़ी बाहर

Pakistan vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। बाबर आजम को जगह नहीं मिली है। उनके अलावा कई स्टार खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है।

PAK vs ZIM

Pakistan vs Zimbabwe: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच में होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। पहला वनडे मैच 24 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 1 दिसंबर से होने वाली है। बाबर आजम को वनडे और टी-20 सीरीज के लिए मौका नहीं दिया गया है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे से पहले पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टी-20 सीरीज खेलन है। बोर्ड ने इस सीरीज के लिए भी पाकिस्तान टीम का ऐलान किया है। जिम्बाब्वे दौरे को के लिए बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे स्टार खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

कप्तान का नहीं हुआ ऐलान

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान नहीं किया गया है। कुछ दिन पहले बाबर आजम ने सफेद गेंद से कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद अभी तक पाकिस्तान ने वनडे और टी-20  के लिए कप्तान घोषित नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने नए कप्तान का ऐलान करेगा। उम्मीद है कि सलमान अली आगा को वनडे और टी-20 के लिए पाकिस्तान की कमान मिल सकती है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए  पाकिस्तान टीम का ऐलान

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैयब ताहिर

विज्ञापन

टी20 टीम: अहमद डेनियल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकीम, तैय्यब ताहिर और उस्मान खान।

विज्ञापन

क्या तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए पाकिस्तान टीम

वनडे टीम : आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।

टी20 टीम : अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ