Champions Trophy PCB: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बात बनने का नाम नहीं ले रही है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यहां संदेश आईसीसी के जरिए पीसीबी तक पहुंचा दिया है। मगर पाकिस्तान बोर्ड भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। पीसीबी का कहना है कि वह टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में नहीं करेगा। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आई हैं, जिसमें पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से ही हटने की धमकी दे डाली है। इस स्थिति में आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए नया पता खोजना होगा। हालांकि, अगर चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से शिफ्ट होती है या फिर टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ता है, तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ही झेलना होगा।
पाकिस्तान को लगेगा चूना
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को किसी अन्य देश शिफ्ट किया जाता है या फिर पाकिस्तान के हाथ खींचने की वजह से टूर्नामेंट स्थगित होता है, तो इसका खामियाजा पीसीबी को भुगतना होगा। टूर्नामेंट का आयोजन दूसरे देश में होता है, तो पाकिस्तान को आईसीसी से होस्टिंग राइट्स के नाम पर मिलने वाले 65 मिलियन यूएस डॉलर (5.40 करोड़) का नुकसान होगा। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी किसी और देश द्वारा करने की स्थिति में पाकिस्तान को यह मोटी रकम नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट को होस्ट कराने के लिए पीसीबी ने कराची, रावलपिंडी और लाहौर क्रिकेट स्टेडियम पर जमकर पैसा खर्च किया है। अब अगर पाकिस्तान खुद ही टूर्नामेंट से हट जाएगा, तो यह पैसे भी व्यर्थ जाएंगे।
जिद पर अड़ा हुआ है पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। पीसीबी की चाहत है कि टीम इंडिया हर हाल में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान आए। दूसरी ओर, बीसीसीआई ने साफ शब्दों में पड़ोसी मुल्क का दौरा करने से इनकार कर दिया है। भारतीय बोर्ड का कहना है कि वह टूर्नामेंट में अपने सभी मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए तैयार है। हालांकि, बीसीसीआई की शर्त को पीसीबी मानने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान बोर्ड ने आईसीसी से गुजारिश की है कि बीसीसीआई पाकिस्तान ना आने का स्पष्ट कारण बताए। पीसीबी के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया अगर पाकिस्तान नहीं आ रही है, तो यह एकदम गलत है। बोर्ड के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें पाकिस्तान का दौरा कर चुकी हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines