Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था। वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी या कोच ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। जिसपर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी आगबबूला हो गए थे। उस मैच के रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट थे।
रिपोर्ट के मुताबिक मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने का निर्देश दिया था। जो पाकिस्तान क्रिकेट को रास नहीं आया था, जिसके बाद पीसीबी ने आईसीसी नें मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट की शिकायत दर्ज कराई थी। अब पीसीबी के हवाले से कहा गया है कि इस हरकत के लिए पाइक्राफ्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से माफी मांगी है।
ये भी पढ़ें:-‘No Handshake’ से लेकर रेफरी विवाद तक… Asia Cup में क्या है पाकिस्तान से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी की Full Timeline?
पीसीबी का बयान आया सामने
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि “आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कप्तानों को हाथ मिलाने से रोकने को लेकर पाकिस्तानी टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी है। पाइक्राफ्ट नेइस घटना के लिए गलत संचार को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाइक्राफ्ट की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। आईसीसी ने मैच के दौरान आचार संहिता के संभावित उल्लंघन की जांच के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की है।”
एशिया कप 2025 से हटाने की थी मांग
पीसीबी ने आईसीसी से एंडी पाइक्राफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग कर दी थी, जिसको आईसीसी ने ठुकरा दिया था। पीसीबी चाहता था कि पाइक्राफ्ट पाकिस्तान के मैचों में रेफरी न हो, यूएई के साथ मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खूब बवाल भी काटा, लेकिन आईसीसी के सामने उनकी एक न चली और पाकिस्तान की टीम चुपचाप यूएई के साथ मैच खेलने के लिए राजी हो गई।
ये भी पढ़ें:-PAK vs UAE: एक घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर भी खाली रह गया पाकिस्तान का हाथ, ICC ने फिर ठुकराई मांग
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
20 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines