Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने 1996 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से किसी भी बड़े आईसीसी आयोजन की मेजबानी नहीं की है। उसे 2011 में हुए वनडे वर्ल्ड कप सह-मेजबानी मिली थी, लेकिन 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान से मेजबानी के अधिकार छीन लिए गए और टूर्नामेंट भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेला गया। पाकिस्तान में अब लंबे समय बाद अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी होने जा रही है। हालांकि टीम इंडिया इसमें भाग लेगी या नहीं, इस पर संशय कायम है। इसको लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का बयान सामने आया है।
नकवी को भरोसा है कि भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान आएगी। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल 9 मार्च को होगा। लाहौर, कराची और रावलपिंडी को टूर्नामेंट के सभी मैचों की मेजबानी करनी है।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
भारत ने 2008 से नहीं किया दौरा
बता दें कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने जुलाई 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, लेकिन इसके बाद भी पीसीबी प्रमुख नकवी को भरोसा है कि भारत अगले साल लंबा इंतजार खत्म करेगा और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान आएगा।
भारतीय टीम को लेकर मुझे पूरी उम्मीद है- नकवी
रविवार को लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए ने कहा, ‘भारतीय टीम को लेकर मुझे पूरी उम्मीद है। अभी तक कोई ऐसी चीज नहीं है जिसकी वजह से वो पोस्टपोन करें या कैंसिल करें। टीम इंडिया अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने आएगी। पाकिस्तान में पिछले साल एशिया कप खेला गया था, जहां टीम इंडिया के पाकिस्तान ना जाने की सूरत में टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। यहां भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
27 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
53 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines