Pakistan Cricket Team: हाल ही में इंग्लैंड दौरे में लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल देखने को मिला. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए एक साथ 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया और उनकी जगह 7 नए खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया. इतना ही नहीं, बोर्ड ने टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया.
पाकिस्तान क्रिकेट में अचानक हुए इस बड़े बदलाव से सब हैरान हैं. इस पर अब PCB के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस (DHP) आकिब जावेद का बयान सामने आया है. आकिब ने बताया है कि आखिरी क्यों 7 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस स्वदेश बुलाया गया है.
आकिब जावेद ने इमाम अल हक को दी चेतावनी
इमाम उल हक उन 7 पाकिस्तान खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद स्वदेश वापस बुलाया गया है. आकिब जावेद ने इमाम की जमकर आलोचना की और छोटी सी चोट के कारण बल्लेबाजी करने न उतरने के फैसल के लिए एक्शन का सामना करने तक की बात कही. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जीयो को दिए एक इंटरव्यू में आकिब ने कहा कि वह इमाम से बहुत निराश हैं.
आकिब ने कहा, “इमाम उल हक की चोट एक बड़ा सवाल है. यह बहुत निराशा की बात है. पहले भी खिलाड़ी चोटिल होते थे, लेकिन फिर भी वे प्लास्टर पहनकर खेलने की कोशिश करते थे. हम इसके खिलाफ एक्शन लेंगे. यह कैसे हो सकता है कि मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से आप दोनों इनिंग में बैटिंग नहीं कर पाए? उसे कोशिश करनी चाहिए थी. इस फैसले के लिए उसे जांच का सामना करना पड़ेगा. मैं यह नहीं कह सकता कि उसने नाटक किया, लेकिन इस तरह का चोट आपको पूरी तरह से बैटिंग करने से नहीं रोक सकती.”
इमाम ने क्यों नहीं की बल्लेबाजी?
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले PCB ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इमाम उल हक को लेफ्ट काफ में टियर इंजरी है. मेडिकल जांच के बाद उनके टेस्ट मैच में खेलने पर फैसला लिया जाएगा. इमाम अगले दो दिन मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन चौथे दिन से पहले वह लेफ्ट काफ अपनी टेपिंग करके प्रैक्टिस करते नजर आए.
पाकिस्तान ने क्यों वापस बुलाए 7 प्लेयर्स?
आकिब जावेद ने आगे बताया कि आखिरी क्यों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है? आकिब ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए बोर्ड खिलाड़ियों को मैसेज देना चाहता है कि आपको अहम दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
उन्होंने कहा, “मैं सलमान आगा को ड्रॉप करना समझता हूं, जो आउट ऑफ फॉर्म हैं, लेकिन आपको मोहम्मद रिजवान की जगह विकेटकीपर के तौर पर गाजी गोरी को खिलाना चाहिए था. खैर किसी को तो एक्शन लेना ही था. दुनिया हम पर हंस रही है, क्योंकि हम मुकाबला भी नहीं कर सके. वापस बुलाए गए प्लेयर्स को हम यह मैसेज देना चाहते हैं कि आपको अहम दौरे पर अपना गेम बेहतर करना होगा और मुकाबला करना होगा. हमें कुछ कोशिशें देखने को मिलनी चाहिए.”
ये भी पढ़ें- 33 की उम्र में क्विंटन डी कॉक ने ठोका धमाकेदार शतक, क्रिस गेल और विराट कोहली के एलीट क्लब में की एंट्री
आकिब ने गिनाईं टीम की खामियां
आकिब ने आगे इंटरव्यू में कहा कि, “दो टेस्ट मैच हो चुके हैं और टीम ने किसी भी तरह से मुकाबला नहीं किया है. अभी एक टेस्ट बाकी है. टीम मैनेजमेंट के पास एक पेस ऑलराउंडर, एक दूसरा विकेटकीपर, उबैद शाह के रूप में एक तेज गेंदबाज मौजूद था, लेकिन वे फैसले नहीं ले रहे थे. मैंने कप्तान बाबर आजम और कोच से बात की और उनसे उबैद को खिलाने के लिए कहा, क्योंकि दूसरे सभी गेंदबाजों की पेस एक जैसी है.”
आकिब ने आगे बताया कि पाकिस्तान किस कॉम्बिनेशन को खिला सकता था. उन्होंने कहा, “हमारे टॉप 7 बॉलर्स में कोई बैटर नहीं है. हमें एक ऑलराउंडर को शामिल करना चाहिए था, लेकिन सबसे जरूरी बात, उबैद शाह को शामिल करना चाहिए, जो लगभग 140kph की स्पीड से बॉलिंग करते हैं. एक पेसर आपके अटैक का कॉम्बिनेशन बदल देता है.” बता दें कि, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- आगामी टेस्ट सीरीज में शानदार तैयारी पर शुभमन गिल का जोर, मैनेजमेंट को दिया खास सुझाव
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines