Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान की टीम पहला मुकाबला गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी संघर्ष करती नजर आ रही है. लगातार खराब बल्लेबाजी के बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नया बैटिंग कोच नियुक्त करने का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक स्मिथ को पाकिस्तानी टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है.
पाकिस्तान के नए बैटिंग कोच बने माइक स्मिथ
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साउथ अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को नेशनल टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. स्मिथ भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हों, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बतौर कोच उनका अनुभव काफी शानदार रहा है. उन्होंने कई टी20 टीमों के साथ काम किया है और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी विभिन्न फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से माइक स्मिथ को शॉर्टलिस्ट करने के बाद उनके साथ मौखिक सहमति बना ली है. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड लंबे समय के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त करना चाहता था, जिसके लिए सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे.
इंग्लैंड दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी
बता दें कि, माइक स्मिथ वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टीम से नहीं जुड़ेंगे. वह 19 अगस्त से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पाकिस्तान टीम के बतौर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. वह असद शफीक की जगह लेंगे, जो फिलहाल अंतरिम बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और पाकिस्तान की चयन समिति के सदस्य भी हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: बुमराह के बाहर होने से बढ़ी गिल-गंभीर की टेंशन! टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव?
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की बल्लेबाजी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. टीम को पहले अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी, जिसके बाद बांग्लादेश में भी उसे हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी इन दोनों सीरीज में हार की सबसे बड़ी वजहों में से एक रही.
वहीं, बाबर आजम की कप्तानी में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट में भी पाकिस्तानी बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब पीसीबी ने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने का फैसला किया है. इंग्लैंड दौरे से माइक स्मिथ पाकिस्तान टीम के नए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिल गया टेस्ट में मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट? अकेले दम पर पलट सकता है मुकाबला
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
44 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines