Pakistan T20I Tri Series: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 3 अफगानी क्रिकेटर्स की भी मौत हो गई थी. इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली टी20 ट्राई सीरीज से हटने का फैसला लेकर पीसीबी को झटका दिया था. वहीं अब इस ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अफगानिस्तान की जगह तीसरी टीम मिल चुकी है. जिसका पीसीबी ने ऐलान कर दिया है.
पीसीबी को ट्राई सीरीज के लिए मिली तीसरी टीम
पाकिस्तान अगले महीने टी20 ट्राई सीरीज की मेजबानी कर रहा है. जिसका आगाज 17 नवंबर से होगा. इस सीरीज में पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ-साथ अफगानिस्तान की टीम भी शामिल थी, लेकिन अब अफगानिस्तान ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं अब इस ट्राई सीरीज को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तीसरी टीम मिल चुकी है. अफगानिस्तान के बाद अब ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ जिम्बाब्वे की टीम खेलती हुई दिखाई देनी वाली है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल! पर्थ में अब मुश्किल में फंसी शुभमन गिल की टोली
पीसीबी की तरफ से कहा गया कि “17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए पीसीबी ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड निमंत्रण भेजा था और जिम्बाब्वे ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. इसमें श्रीलंका भी शामिल है. अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने में अपनी असमर्थता व्यक्त की थी.”
ट्राई सीरीज का पहला ही मैच 19 नवंबर को मेजबान पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच रावलपिंडी में ही खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज बाकी बचे मैच से लेकर फाइनल मैच तक लाहौर में खेले जाएंगे. 29 नवंबर को इस टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: कोहली-रोहित ने तोड़ी उम्मीदें! कप्तान गिल ने भी कटाई नाक, पर्थ में भारत का टॉप ऑर्डर शर्मसार
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
46 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
11 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
12 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
12 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
12 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
13 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines