PBKS vs MI Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 33वें मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। 17वें सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। दोनों ही टीमों ने अब तक 6-6 मैच खेले हैं और 2-2 में जीत दर्ज की है। PBKS पॉइंट्स टेबल में 7वें और MI 8वें पायदान पर है। अगले मैच में दोनों ही टीमों की कोशिश अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर होगी।
अर्जुन को मिल सकता मौका
मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या की फॉर्म ही चिंता का विषय है। वह इस सीजन अब तक गेंद और बल्ले से फीके नजर आए हैं। ऐसे में हार्दिक को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। अगले मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव देखने को मिल सकता है। आकाश मधवाल की जगह अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है। अर्जुन ने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। पिछले सीजन उन्होंने 4 मुकाबले खेले थे और 3 सफलताएं प्राप्त की थीं।
धवन नहीं खेले थे पिछला मैच
चोट के कारण पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन पिछला मैच नहीं खेले थे। ऐसे में सैम करन ने पंजाब की कमान संभाली थी। हालांकि, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को मात दी थी। धवन की चोट पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 6 मुकाबलों में सिर्फ 96 रन ही बनाए हैं। विकेटकीपर जितेश शर्मा 6 मुकाबलों में 106 रन ही बना सके हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर।
इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व ताइदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर, आशुतोष शर्मा, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, नाथन एलिस।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK के लिए बुरी खबर, बीच सीजन अपने देश लौट रहा ये दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: KKR vs RR: मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर को लगा एक और झटका, बैन होने का खतरा मंडराया
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
22 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines