PBKS vs LSG: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 4 मई को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने सामने हैं। ये मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है।

IPL 2025 - 2025-05-04T190602.910

PBKS vs LSG: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 54 पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। मैच शुरू होने से पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर आए। दोनों कप्तानों के बीच टॉस हुआ।

विज्ञापन

एलएसजी ने जीता टॉस

सिक्का आज लखनऊ के पक्ष में गिरा। कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के खेमें में एक बदलाव हुआ है। मार्कस स्टोयनिस की वापसी हुई है।

विज्ञापन

पंत ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें लगता है कि यह पहले गेंदबाजी करने जैसा है। हम नहीं जानते कि यह कैसे खेला जाएगा। ऐसा लगता है कि यह थोड़ा रुक जाएगा। ऊपर से थोड़ा ढीला। फिर भी, एक अच्छा विकेट। यह एक अच्छा मैच होने वाला है। पहले गेंदबाजी करने से हमें फायदा होगा और देखेंगे कि खेल कैसे आगे बढ़ता है और यही वह फायदा है जिसकी हम तलाश कर रहे थे।

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी भी कर सकते थे। विकेट कुछ समय के लिए ढका हुआ था और कल और परसों बारिश हो रही थी। यह चादरों के नीचे था और आप जानते हैं कि यह कितनी नमी को अपनाता है। घास अधिक मोटी है। मैं यह अनुमान नहीं लगाना चाहता कि विकेट कैसा होगा। हम प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ