PBKS vs KKR Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में रौंदने के बाद केकेआर के हौसले पूरे तरह से बुलंद हैं। डिफेंडिंग चैंपियन अब अगले मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। सीएसके के खिलाफ केकेआर का प्रदर्शन जोरदार रहा था। गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती का जादू सिर चढ़कर बोला था। फिरकी का जाल बुनने के बाद नरेन ने 18 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी भी खेल डाली थी। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब को लास्ट गेम में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। टीम के बॉलर्स 246 रनों के टारगेट का भी बचाव करने में नाकाम रहे थे।
कैसी खेलती है मुल्लांपुर की पिच?
पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच रोमांचक मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब के होम ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पंजाब और चेन्नई के बीच इस मैदान पर आखिरी मुकाबला खेला गया था, जहां कुल मिलाकर 420 रन बने थे। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने 219 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, तो उसके जवाब में चेन्नई 201 रन लगाने में सफल रही थी।
क्या कहते हैं आंकड़े?
महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 7 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें में से चार में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, तीन मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पहली पारी में औसतन स्कोर यहां पर 180 का रहा है। प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में इसी मैदान पर जोरदार शतक ठोका था। इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर पंजाब किंग्स के नाम है, जिन्होंने 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 min agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
19 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
41 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
44 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
59 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines