PBKS vs DC: कोविड-19 से ठीक होकर मैदान पर की वापसी, दिल्ली के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

PBKS vs DC: पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए. इस मुकाबले में कोविड-19 से उबर कर आ रहे विदेशी खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी और दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए.

Marcus Stoinis

Marcus Stoinis

PBKS vs DC: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीच में रुका मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए. इस मुकाबले में कोविड-19 से उबर कर आ रहे विदेशी खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी और दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए.

विज्ञापन

कोविड-19 से उबर कर बल्ले से मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया के लौटे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस कोविड-19 के चपेट में आ गए थे. अब इससे उबर कर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला. जहां पर उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों की पारी में 275 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलकर नाबाद 44 रन बनाए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाकर उनका साथ भी दिया. मार्कस की इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अंत में स्टोइनिस के फिनिश से ही पंजाब की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी. मार्कस स्टोइनिस से पहले ट्रेविस हेड ने भी कोविड-19 से उबर कर आरसीबी के खिलाफ मुकाबला खेला था.

विज्ञापन

मार्कस स्टोइनिस ने किया था बड़ा खुलासा  

शानदार पारी खेलने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने मिड इनिंग शो में बात करते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य से मुझे कोविड हो गया था. इसलिए मैंने आराम किया और वापस आया. जब आप अंत में बल्लेबाजी करने जाते हैं और जब आप एक ही मोड में जाते हैं तो यह हमेशा मुश्किल होता है. विकेट को देखते हुए, यह एक अच्छा लक्ष्य है. धीमी गेंदें टिकी हुई थी या शायद मैं थोड़ा जल्दी स्विंग कर रहा था. हवा आ रही है. हवा का उपयोग करने लायक है और फिर देखें कि क्या होता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ