PBKS vs CSK Playing 11: IPL 2024 में रविवार, 5 मई को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया था। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की नजर रविवार को हिसाब चुकता करने पर होगी। साथ ही अगर CSK को प्लेऑफ की रेस में बना रहना है तो उन्हें यह मैच जीतना होगा।
तीक्षणा और पथिराना टीम से जुड़े
रविवार को होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अपने देश वापस लौट गए है। इसके अलावा महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना CSK के जुड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। रहमान की जगह मुकेश चौधरी को मौका मिल सकता है। तुषार देशपांडे और दीपक चाहर चोटिल हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना।
चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी।
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines