टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका, क्या है असली वजह?
ऑस्ट्रेलिया की अक्टूबर 2025 में टीम इंडिया से वनडे और टी20 सीरीज में भिड़ंत होने वाली है। पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और यह ऑस्ट्रेलियाई दल के लिए बड़ा झटका है। इसके पीछे का कारण भी सामने आया।
Pat Cummins Ruled Out India Series: टीम इंडिया अक्टूबर-नवंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। दोनों ही टीमों के बीच वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज होगी। हालांकि, इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनके सिलेक्शन के बारे में नहीं सोचा जाएगा। इसका बड़ा कारण उनकी चोट है।
विज्ञापन
पैट कमिंस हुए टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर ऐलान किया कि पैट कमिंस आने वाली न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे। कमिंस वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं, वहीं वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम के भी अहम सदस्य हैं। न्यूजीलैंड और भारतीय टीम बेहद मजबूत है और कमिंस जैसे अनुभवी गेंदबाज की कमी जरूर टीम को खल सकती है। टी20 अंतर्राष्ट्रीय से मिचेल स्टार्क ने भी हाल में संन्यास ले लिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए आने वाली वाइट बॉल सीरीज आसान नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन
🚨 PAT CUMMINS RULED OUT OF THE ODI & T20I SERIES AGAINST INDIA 🚨
पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। उन्हें इस टीम के खिलाफ कमर में दर्द महसूस हुआ और बाद में मेडिकल स्कैन हुए। कमिंस इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज का हिस्सा नहीं बने थे। कमिंस की चोट गहरी है और उन्हें ठीक होने में जरूर समय लगने वाला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि एशेज करीब है और इसके पहले उन्हें कमिंस को लेकर मैनेजमेंट करना होगा।