News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pat Cummins WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से खेला जाना है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होनी है। कंगारू टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, पहली बार डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में पहुंची प्रोटियाज टीम इस फाइनल को जीतकर नया इतिहास लिखना चाहेगी। 2023 में अपनी अगुवाई में टीम को चैंपियन बनाने वाले कंगारू कप्तान पैट कमिंस इस बार भी जोरदार खेल दिखाना चाहेंगे। कमिंस के पास इस फाइनल मैच में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
दरअसल, पैट कमिंस ने अब तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान वह 294 विकेट निकाल चुके हैं। कमिंस अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर फाइनल में 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। कमिंस इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया की ओर से छठे तेज गेंदबाज बनेंगे। लॉर्ड्स के मैदान पर कमिंस साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। कमिंस इंग्लैंड की सरजमीं पर 11 मैचों में 51 विकेट निकाल चुके हैं।
2023 WTC Finals
Pat Cummins Led Australia
2025 WTC Finals
Pat Cummins will lead Australia pic.twitter.com/3rXH2mFAuj
— Md Asiqul Islam🏏 (@MdAsiqulIslam6) June 7, 2025
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में अभी तक सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है। बुमराह 15 मैचों में कुल 77 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में कमिंस दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कंगारू कप्तान ने 17 मैचों में अब तक 73 विकेट चटकाए हैं। यानी अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल में कमिंस 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह डब्ल्यूटीसी के इस साइकल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क 72 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून से खेला जाना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।