WTC Final 2025: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। चार दिन में ये मुकाबला खत्म हो गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम को 5 विकेट से मात देकर खिताब पर पहली बार कब्जा किया है। ऑस्ट्रेलिया को 15 साल के बाद आईसीसी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं फाइनल में कंगारू टीम की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही। वहीं अब कप्तान पैट कमिंस ने टीम में बड़े बददाव के संकेत दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम में होगा बदलाव
पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार आईसीसी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की अगली सीरीज नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी और नई शुरुआत के साथ टेस्ट सेटअप में बदलाव हो सकते हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने कहा “यह एक नई शुरुआत की तरह लगता है। क्या हमें लगता है कि अब बदलाव का सही समय है या आप उस टीम के साथ हैं जिसने हमें फाइनल तक पहुंचाया? मुझे लगता है कि विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले हमारे पास कुछ हफते हैं, हम इस हार को पचाने के बाद बैठकर इस पर थोड़ा विचार करेंगे।”
आगे उन्होंने कहा “पहले दिन टॉस हारना और बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना टॉप-3 तीन के लिए कभी भी आसान नहीं होता। लेकिन हां, मुझे लगता है कि लाइन-अप में शायद कुछ लोग ऐसे होंगे जो चाहते होंगे कि वे थोड़ा और बेहतर कर सकते थे और इस खेल में शीर्ष तीन स्पष्ट रूप से एक थे।”
फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर सिमट गई थी। जिसमें उस्मान ख्वाजा (0), मार्नस लाबुशेन (17), कैमरून ग्रीन (4), ट्रैविस हेड (11) और एलेक्स कैरी 23 रन बना पाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा (6), मार्नस लाबुशेन (22), कैमरून ग्रीन (0), स्टीव स्मिथ (13), ट्रैविस हेड (9) और ब्यू वेबस्टर 9 रन के साथ बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज को लेकर हो गई बड़ी भविष्यवाणी, ये टीम 3-2 से बनेगी विनर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
22 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
56 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines