Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने एडिलेड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। लेकिन वह भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 10 विकेट से रौंद दिया और 5 मैचों की खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत के अलावा जसप्रीत बुमराह को इस मैच में तगड़ा नुकसान हुआ। जस्सी का इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। उन्हें पैट कमिंस ने पछाड़ दिया है।
जसप्रीत बुमराह का टूटा रिकॉर्ड
पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट हॉल को अपने नाम कर लिया। हालांकि पहली पारी में कमिंस खासा कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दमदार वापसी की और भारत की कमर तोड़ दी। उन्होंने दूसरी पारी में 14 ओवर गेंदबाजी करते हुए 57 रन खर्च किए और 5 विकेट झटकने में कामयाब रहे। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पैट कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 8 बार 5 विकेट हॉल दर्ज हैं। वहीं ओवरऑल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा आर अश्विन ने किया है। उन्होंने 11 बार ऐसा कारनामा किया है। लेकिन तेज गेंदबाजों की लिस्ट में कमिंस ने अपना झंडा गाड़ लिया है। कमिंस के बाद बुमराह और फिर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 7 बार पांच विकेट हॉल लिया है।
WTC में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज
- पैट कमिंस- 9 बार 5 विकेट हॉल
- जसप्रीत बुमराह- 8 बार 5 विकेट हॉल
- कैगिसो रबाडा- 7 बार 5 विकेट हॉल
कमिंस का लगातार अच्छा प्रदर्शन
कमिंस ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पर्दापण किया था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन कप्तानी भी की है। कमिंस ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 जिता चुके हैं। उनका शुमार अब ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तानों में किया जाता है। अब तक खेले गए 64 टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज ने 279 विकेट झटके हैं, जबकि 90 वनडे में उन्होंने 143 और 57 टी-20 मैच में घातक गेंदबाज ने 66 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: भारत को हराने वाली न्यूजीलैंड का घर में बुरा हाल, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में दी पटखनी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
51 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines