चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पैट कमिंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins Second Child: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। पैट कमिंस दूसरी बार पिता बन चुके हैं।

Pat Cummins

Pat Cummins

Pat Cummins Second Child: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं, लेकिन इस बीच उनको बड़ी खुशखबरी मिली है। पैट कमिंस दूसरी बार पिता बन चुके हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

दूसरी बार पिता बने पैट कमिंस

पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उनकी पत्नी बेकी ने बेटी को जन्म दिया है। इसको लेकर पैट कमिंस ने श्रीलंका के साथ चल रही टेस्ट सीरीज से आराम लिया था। अब कमिंस और बेकी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस सबसे बड़ी खुशी को फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर पैट कमिंस

पैट कमिंस टीम इंडिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। कमिंस को टखने में चोट लग गई थी, जिसके चलते अब उनको आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होना पड़ा है। कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका लगा है। अब इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया को नए कप्तान की तलाश है, जिसमें ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ का नाम सामना आ रहा है।

विज्ञापन

जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श भी बाहर

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ी हुई है। टीम के कई धाकड़ खिलाड़ी चोटिल होने के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। जिसमें तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर मिचेल मार्श का नाम भी शामिल है। हेजलवुड को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पिंडली में खिंचाव हो गया था। अब ऑस्ट्रेलिया को टीम में कई बड़े बदलाव करने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ