WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रलिया की टीम आमने सामने थी। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से मुकाबला जीता और इतिहास रच दिया। 27 साल बाद अफ्रीका ने आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल लगातार दूसरी बार नहीं जीत सकी। हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है।
हार के बाद क्या बोले पैट कमिंस?
हार के बाद पैट कमिंस ने कहा कि चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं, लेकिन दुर्भाग्य से यह बहुत दूर की बात थी। हमेशा कुछ चीजें होती हैं, पहली पारी में अच्छी बढ़त और उन्हें आउट करने की कोशिश, ऐसा नहीं हुआ। दोनों में से थोड़ा, यह दो साल शानदार रहे हैं, इस खेल के लिए एक साथ नहीं आए, लेकिन शायद दोनों में से थोड़ा। ऐसा लग रहा था कि विकेट सपाट हो गया है, लेकिन यहाँ यह बदल सकता है, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। लियोनो खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला, एडेन शानदार थे। दक्षिण अफ्रीका चैंपियन के हकदार थे, उन्होंने खुद को खेल में बनाए रखा और मौके का फायदा उठाया।
मैच का हाल
मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 56.4 ओवर में 212 रन बनाए। इस पारी में स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। स्मिथ ने 112 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि वेबस्टर ने 92 गेंदों पर 72 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 138 रन ही बना सकी। अफ्रीका ने 57.1 ओवर तक बल्लेबाजी की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत खराब रही। सिर्फ 73 रन तक उनके 7 विकेट गिर गए थे। मगर मिचेल स्टार्क (58 रन) और एलेक्स कैरी (43 रन) ने संभलकर खेला और टीम का स्कोर 207 रनों तक पहुंचाया। इस तरह साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रियान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर एडेन मार्करम टिके रहे और शानदार शतक लगाया। उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 100 रन पूरे कर लिए थे। उनके साथ टेम्बा बावुमा ने भी अच्छा खेल दिखाया और 66 रनों की पारी खेली। चौथे दिन बावुमा जल्दी आउट हो गए, लेकिन मार्करम ने 207 गेंदों में 136 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। आखिर में साउथ अफ्रीका ने 83.4 ओवर में 282 रन बनाकर मैच जीत लिया और टेस्ट की नई चैंपियन बन गई।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
4 mins agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 mins agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
41 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
51 mins agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
1 hr agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 hr agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
2 hrs agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines