Paris Peralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा ने इतिहास रचा दिया है। उन्होंने लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में गोल्ड जीता है। उन्होंने विमेंस की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) कैटेगरी में गोल्ड जीता है। इसी इवेंट में अन्य पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज जीता है। तो आइये जानते हैं अवनि के बारे में:
12 साल की उम्र में हुई दुर्घटना
अवनि लेखरा का जन्म 8 नवंबर 2001 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं, जहां पर पढ़ाई और शिक्षा दोनों को महत्व दिया जाता है। हालांकि 2012 में उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया था। एक कार एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें पैरालिसिस (What is Avani Lekhara disability) हो गया। इस हादसे ने अवनि के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया।
पिता बने सहारा
इस दुर्घटना के बाद अवनि का आत्मविश्वास टूटने लगा था। ऐसे हालात में उनके पिता ने उन्हें पैरा खेलों की तरफ जाने के लिए प्रोत्साहित किया। अवनि (What is the Struggle Story of Avani Lekhara) के पिता चाहते थे कि वो तीरंदाजी में अपना करियर में बनाए, लेकिन उन्होंने शूटिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
टोक्यो में रचा इतिहास
अवनि लेखरा ने साल 2020 पैरा ओलंपिक में इतिहास रच दिया था। उन्होंने 2020 पैरा ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिग में गोल्ड और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस दौरान वो रैंकिंग में भी नंबर 1 थी। अवनि लेखरा, एक ही पैरा ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।
अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अवनि को 2021 और 2022 में कई अवार्ड्स मिले थे। इसमें खेल रत्न, यंग इंडियन ऑफ द ईयर, पद्मश्री और पैरा एथलीट ऑफ द ईयर जैसे अवार्ड्स शामिल हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines