Paris Paralympics 2024: पेरिस ओलंपिक के बाद अब फ्रांस में पैरालंपिक 2024 खेला जा रहा है। इससे पहले हमने देखा था कि पेरिस ओलंपिक में कई खिलाड़ियों के मेडल छीन लिए गए थे। वहीं अब ऐसा ही एक मामला पेरिस पैरालंपिक 2024 में सामने आया है। जहां एक एथलीट को पहले ब्रॉन्ज मेडल दिया गया और फिर बाद में उससे वापस छीन लिया गया। जिसकी बड़ी वजह भी अब सामने निकलकर आ रही है।
ऑस्ट्रेलियाई धावक से छिना गया मेडल
पेरिस पैरालंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जैरीड क्लिफोर्ड ने 5000 मीटर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया था। जिसके बाद उनको ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया था। लेकिन बाद में इस खिलाड़ी को अयोग्य घोषित करके मेडल वापस ले लिया गया।
ये भी पढ़ें:- Paris Paralympics 2024 में भारत के आज 3 मेडल पक्के, देखें 2 सितंबर का पूरा शेड्यूल
मेडल छिन जाने के बाद निराश क्लिफोर्ड
मेडल वापस किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जैरीड क्लिफोर्ड ने कहा कि, मैं पूरी तरह से निराश हूं कि हमने आज इतनी बड़ी गलती की। बंधे रहना मार्गदर्शन का एक बुनियादी नियम है और मैं इस बात से टूट गया हूं कि मैंने उन अंतिम मीटरों में अपना दिमाग खो दिया। मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है, मैं मंगलवार को 1500 मीटर के लिए सब कुछ लाने का वादा करता हूं।”
इसलिए किया गया अयोग्य घोषित
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पुरुषों के टी13 फाइनल में लाइन पार करने से कुछ समय पहले ही अपने गाइड से बांधने वाली रस्सी को गिरा दिया था। दरअसल नियम के अनुसार दृष्टि बाधित धावकों को दौड़ पूरी होने तक रस्सी को पकड़े रहना चाहिए। लेकिन जैरीड क्लिफोर्ड ने दौड़ पूरी होने से पहले ही रस्सी को छोड़ दिया था। इसके बाद जैरीड क्लिफोर्ड को अयोग्य घोषित कर दिया गया है और फिर उनसे कांस्य पदक भी छीन लिया गया।
ये भी पढ़ें:- 16 की उम्र में इस खिलाड़ी ने तोड़ा 159 साल पुराना रिकॉर्ड, झटके 10 विकेट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines