Live Updates
होकाटो होटोझे सेमा ने जीता ब्रॉन्ज
होकाटो होटोझे सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट F57 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने 14.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसी प्रतियोगिता में सोमन राणा पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 14.07 मीटर का थ्रो किया।
होकाटो होटोझे सेमा से मेडल की उम्मीद
नागालैंड के पैरा-एथलीट होकाटो होटोझे सेमा पुरुषों की शॉटपुट F57 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वह वर्तमान में 14.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल की रेस में हैं।
पांचवें स्थान पर रहीं भावनाबेन
भावनाबेन अजाबाजी चौधरी ने F46 श्रेणी में महिलाओं की भाला फेंक में प्रतिस्पर्धा की। उन्होंने 39.70 मीटर का भाला फेंका। वह पांचवें स्थान पर रहीं।
आठवें स्थान पर रहीं कस्तूरी राजमणि
कस्तूरी राजमणि पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिलाओं के 67 किग्रा वर्ग में आठवें स्थान पर रहीं। उनका अंतिम प्रयास सफल नहीं हुआ। उनका 106 किग्रा का दूसरा प्रयास सर्वश्रेष्ठ रहा।
कस्तूरी राजमणि पर नजरें
प्रवीण के बाद भारतीय पैरा पावर लिफ्टर कस्तूरी राजमणि पर नजरें टिकी हैं। वह महिलाओं के 67 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाई जंप T64 फाइनल में गोल्ड जीत लिया है। प्रवीण के गोल्ड के साथ भारत ने मेडल टैली में छलांग लगा दी है। भारत 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज के साथ 14वें स्थान पर है। प्रवीण ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।
प्राची यादव सेमीफाइनल में
प्राची यादव ने महिलाओं की वा'आ सिंगल 200 मीटर - वीएल2 हीट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्राची 1:06.83 के समय के साथ 4वें स्थान पर रहीं।
सेमीफाइनल में पहुंची सिमरन
महिलाओं की 200 मीटर टी12 राउंड 1 हीट 5 में सिमरन सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।
सेमीफाइनल में यश कुमार
यश कुमार पुरुषों की कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट्स में 1:03.27 का समय लेकर छठे स्थान पर रहे। उनकी सेमीफाइनल में एंट्री हो चुकी है।
8वें दिन कपिल परमार ने जीता था मेडल
पेरिस पैरालंपिक 2024 के 8वें दिन भारत के लिए एकमात्र मेडल कपिल परमार ने जीता था। कपिल ने जूडो में भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
https://twitter.com/thebharatarmy/status/1831711156508991871?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1831711156508991871%7Ctwgr%5Edcdbff8d101d67fdc9c3ef8559581ae8aa009380%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Fparis-paralympics-2024-day-9-india-schedule-para-athletics%2F848872%2F
Paris Paralympics 2024 Day 9: पेरिस पैरालंपिक 2024 के 9वें दिन भारत को डबल खुशी मिली। भारत को पैरालंपिक में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल मिल गया। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने हाई जंप (T64) में भारत को गोल्ड दिलाया। प्रवीण कुमार ने T-64 फाइनल में 2.08 मीटर की हाई जंप लगाई। इसी के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद नागालैंड के पैरा-एथलीट होकाटो होटोझे सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट F57 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारतीय फैंस की नजरें प्रवीण कुमार के साथ दीपेश कुमार पर जमी हुई थीं। हालांकि दीपेश पदक पर कब्जा नहीं जमा सके। वह जैवलिन थ्रो F-54 प्रतियोगिता में लास्ट रहे। बता दें कि 8वें दिन भारत की झोली में एक मेडल आया था। फिलहाल भारत के कुल 27 मेडल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines