Live Updates
कपिल परमार ने पुरुषों के-60 किग्रा जे1 वर्ग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
कपिल परमार ने ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
सिमरन ने बनाई फाइनल में जगह
सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
Paris Paralympics 2024 Day 8: कपिल परमार को मिली जीत
भारत के कपिल परमार ने जूडो मेंस 60 किलोग्राम जे1 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने वेनेज़ुएला के मार्कोस डेनिस ब्लैंको को 10-0 से हरा दिया।
चौथे राउंड में भारत की हार
चौथे राउंड में भी भारतीय जोड़ी को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 4-4 की बराबरी चल रही है।
तीसरे राउंड में भारत की हार
तीसरे राउंड में भारतीय जोड़ी को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल भारत 4-2 से आगे है।
भारत के पास 4-0 की बढ़त
पैरा तीरंदाजी में पहले दो राउंड के बाद हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी को बढ़त
पैरा तीरंदाजी में हरविंदर सिंह और पूजा की भारतीय जोड़ी ने प्रतियोगिता का पहला राउंड जीतकर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है।
मोना अग्रवाल भी बाहर
पैरा शूटिंग में सभी पांच सीरीज पूरी करने के बाद मोना अग्रवाल के 610.5 अंक रहे। जिसके साथ वे 44वें स्थान पर रही।
सिद्धार्थ बाबू बाहर
पैरा शूटिंग मिक्स्ड 50 मीटर राइफल प्रोन SH1 क्वालिफिकेशन में सिद्धार्थ बाबू 615.8 अंकों के साथ 21वें स्थान पर रहे। जिसके चलते वे अब बाहर हो गए हैं।
मुश्किल में मोना और सिद्धार्थ
पैरा शूटिंग में आज भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। चार सीरीज के बाद क्वालीफिकेशन की दौड़ में वे काफी पीछे हैं। सिद्धार्थ और मोना क्रमश: 23वें और 31वें स्थान पर हैं।
19वें स्थान पर पहुंची मोना
मोना अग्रवाल 214.8 के कुल स्कोर के साथ दूसरी सीरीज में 19वें स्थान पर खिसक गई हैं। सिद्धार्थ बाबू 32वें स्थान पर हैं। बता दें, शीर्ष आठ खिलाड़ी ही फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
4वें स्थान पर मोना
पहली सीरीज पूरी होने के बाद मोना अग्रवाल चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ बाबू 70.4 अंकों के साथ 33वें स्थान पर हैं।
https://twitter.com/thebharatarmy/status/1831351549899203030?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1831351549899203030%7Ctwgr%5Ee2849961237f7ca776f0316ec8ac6b37a5d0ad00%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Fparis-paralympics-2024-day-8-india-full-schedule%2F847429%2F
एक्शन में होंगी मोना
मोना अग्रवाल और सिद्धार्थ बाबू मिक्स्ड 50 मीटर राइफल प्रोन SH1 क्वालिफिकेशन राउंड में फिर से एक्शन में होने वाले हैं।
Paris Paralympics 2024 Day 8 Live: नमस्कार न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का आठवां दिन है। आठवें दिन भारत की झोली में कई पदक आने की उम्मीद है। पैरा शूटिंग से आज भारतीय एथलीट अपने आठवें दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पैरा शूटिंग में एक बार फिर से भारत के खाते में पदक आ सकता है।
इसके अलावा पैरा तीरंदाजी में आज फिर हरविंदर सिंह एक्शन में होने वाले हैं। हरविंदर ने सातवें दिन पैरा तीरंदाजी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। ऐसे में एक बार फिर से हरविंदर पर नजरें रहने वाली है। अभी तक भारत के खाते में 24 मेडल आ चुके हैं। जिनकी संख्या और बढ़ सकती है।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट..
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
5 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines