Live Updates
सुमित ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड
सुमित का दूसरे दौर का थ्रो 70।59 मीटर है। उन्होंने फिर से पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सुमित अंतिल ने बनाया रिकॉर्ड
सुमित अंतिल ने पैरालंपिक्स 2024 के एफ64 जेवलिन थ्रो कम्पटीशन में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस समय सुमित अभी 69।11 मीटर के प्रयास के साथ गोल्ड मेडल के लिए सबसे आगे चल रहे हैं।
सुहास यतिराज ने लगातार दूसरी बार जीता सिल्वर
टोक्यो में तीन साल के फाइनल की तरह, लुकास मजूर ने पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने भारत के सुहास यथिराज को हरा दिया है। इससे पहले टोक्यो में भी सुहास यथिराज को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। सुहास इस मैच में 9-21, 13-21 से हार गए। वो पैरालंपिक में लगातार दो मेडल जीतने वाले भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।
Paralympics 2024 Day 5 Live: भारत को मिली हार
आर्चरी के मिक्स्ड टीम कंपाउंड कम्पटीशन के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को ईरान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारत के राकेश कुमार और शीतल देवी के पास अब भी ब्रॉन्ज जीतने का मौका है।
पैरा बैडमिंटन में भारत को मिले दो पदक
Paris Paralympics 2024: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन ने सिल्वर जीत लिया है। जबकि मनीषा को कांस्य पदक।
नितेश ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड,
नितेश ने स्वर्ण पदक मैच में ग्रेट ब्रिटेन के दूसरी वरीयता प्राप्त डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर भारत को मौजूदा पैरालिंपिक का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1830537815400001584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1830537815400001584%7Ctwgr%5Eade4785d74913db2717f3c1ec4613276a3203fe1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Fsports%2Fparis-paralympics%2Fparis-paralympics-2024-live-updates-day-5-india-schedule-medal-tally-para-shooting-athletics-badminton-sumit-antil-sheetal-devi%2Fliveblog%2F112980363.cms
योगेश ने जीता सिल्वर
योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालिंपिक में भी रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने 42.22 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है।
दूसरे स्थान पर योगेश
पैरालिंपिक एथलेटिक्स में योगेश कथुनिया ने 42.22 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ शुरुआत की। वह इस समय दूसरे स्थान पर हैं।
नित्या और शिवराजन एक्शन में
पैरा बैडमिंटन में नित्या श्री और शिवराजन सोलामलाई इंडोनेशिया की सुभान और रीना मार्लिना के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। इस मैच में भारत को पदक आने की उम्मीद है।
निहाल सिंह 4वें और आमिर भट 8वें स्थान पर
मिक्स्ड पिस्टल 25 मीटर इवेंट में प्रिसिजन राउंड में निहाल सिंह 4वें और आमिर भट 8वें स्थान पर रहे हैं। अब अगला राउंड रैपिड राउंड होगा।
निहाल सिंह 7वें स्थान पर
पहली सीरीज के बाद निहाल सिंह 96 अंक हासिल किए हैं। जिसके बाद निहाल 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पैरा शूटिंग में मैच शुरू
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन में निहाल सिंह और अहमद आमिर भट भाग ले रहे हैं। इसमें से शीर्ष 8 एथलीट फाइनल में प्रवेश करेंगे।
सुमित अंतिल से पदक की उम्मीद
टोक्यो पैरालंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल से आज फिर भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।
पैरा बैडमिंटन में आ सकते हैं 2 गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक 2024 में पैरा बैडमिंटन में आज भारत के खाते में 2 गोल्ड मेडल आ सकते हैं।
Paris Paralympics 2024 Day 5 Live: नमस्कार न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का पांचवां दिन है। पांचवें दिन भारत को 6 पदक आने की उम्मीद है। सुमित अंतिल आज एक्शन में होंगे। जिन्होंने टोक्यो में गोल्ड मेडल जीता था। अब पेरिस में भी इस खिलाड़ी से भारत को एक और गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।
इसके अलावा पैरा बैडमिंटन में भी आज भारत को गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है। पैरा बैडमिंटन में सुहास यतिराज का गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला फ्रांस के लुकास मजूर के साथ होगा। इसके अलावा नितेश कुमार भी गोल्ड मेडल के लिए खेलने वाले हैं।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट..
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
47 mins agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
5 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines