Live Updates
राकेश कुमार ने हासिल की जीत
आर्चरी की सिंगल्स प्रतियोगिता में भारत के राकेश कुमार ने प्रीक्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने केन्या के खिलाड़ी को 136-131 के स्कोर से हराया है।
एक्शन में राकेश कुमार
राकेश कुमार अब एक्शन में हैं। पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/16 एलिमिनेशन में उनका मुकाबला शुरू हो गया है।
मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर
भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) स्पर्धा में सिल्वर जीत लिया है। इसे पहले उन्होंने फाइनल में पांचवें स्थान पर रहते हुए जगह बनाई थी। नरवाल ने कुल 565 अंक हासिल कर आठ खिलाड़ियों के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो पैरालिंपिक में मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड जीता था।
प्रीती पाल ने जीता कांस्य पदक
प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 फाइनल में 14.21 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही वह पैरालंपिक के इतिहास में किसी ट्रैक इवेंट में भारत के लिए पहली पैरालंपियन पदक विजेता बन गईं। 14.21 का यह समय प्रीति का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी है।
मनीष नरवाल ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, रुद्रांश खंडेलवाल फाइनल में जगह बनाने से चूक गए हैं।
अवनि ने जीता गोल्ड
अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में 249.6 का स्कोर बना पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया था। इस बार उन्होंने 249.7 का स्कोर बनाया और अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, मोना ने 228.7 का स्कोर बना तीसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 246.8 का स्कोर बनाया और रजत पदक हासिल किया.
मोना ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर राइफल में जीता ब्रॉन्ज मेडल
मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीत लिया है.
भाविना और सोनलबेन को मिली हार
भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें महिला युगल डब्ल्यूडी10 क्वार्टर फाइनल में कोरिया की यंग ए जंग और सुंगये मून के खिलाफ 5-11, 6-11, 11-9, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के नीतीश कुमार ने बैडमिंटन में बनाई सेमीफाइनल में जगह
भारत के नीतीश कुमार ने चीन के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इस मैच को 21-5 और 21-11 से जीत लिया है।
करम ज्योति और साक्षी कसाना फाइनल में पहुंचीं
महिला डिस्कस थ्रो - F55 के फाइनल में करम ज्योति और साक्षी कसाना पहुंच गईं हैं।
फाइनल में पहुंचीं अवनी
पैरा शूटिंग के फाइनल के लिए अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने क्वालीफाई कर लिया है। अवनी ने कुल 625.8 अंक हासिल किए हैं। वे दूसरे स्थान पर रहीं।
टॉप पर पहुंची अवनी
पांच सीरीज पूरी होने के बाद अवनी लेखरा 501.4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुईं हैं। मोना अग्रवाल 6वें स्थान पर पहुंचीं।
अवनी और मोना की अच्छी शुरुआत
तीन शॉट पूरे होने के बाद अवनी का स्कोर 364.2 अंक, तो वहीं मोना अग्रवाल का स्कोर 372.8 हो गए हैं। अवनी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
क्वालीफिकेशन में आगे चल रही अवनी
अवनी लेखरा 17 महिलाओं की क्वालीफिकेशन में सबसे आगे चल रही हैं। दूसरे शॉट में अवनी ने 105.5 अंक हासिल किए हैं।
दूसरे मैच में हारी मानसी
तीसरे गेम में मानसी जोशी को 23-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मानसी को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यूक्रेन की खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए बाद के दोनों गेम जीते।
अवनी का पहला शॉट हुआ पूरा
अवनी लेखरा ने अपना पहला शॉट पूरा कर लिया है। पहले शॉट में अवनी ने 102.9 अंक हासिल किए।
शुरू हुआ एयर राइफल क्वालिफिकेशन राउंड
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल स्टैंडिंग एसएच1 एयर राइफल क्वालीफाइंग राउंड में भाग ले रही हैं। 10-10 शॉट्स की छह सीरीज के बाद, शीर्ष आठ उच्चतम स्कोरिंग निशानेबाज फाइनल में पहुंचेंगे।
दूसरा गेम हारी मानसी
दूसरे गेम में मानसी जोशी को यूक्रेन की ओक्साना कोजिना के हाथों 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है। अब दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
मानसी जोशी ने जीता पहला गेम
मानसी जोशी ने पहले गेम में यूक्रेन की ओक्साना कोजिना को 21-10 से हरा दिया है। ऐसे में अब मानसी अपनी इस लय को दूसरे गेम में भी बरकरार रखना चाहेंगी।
सुहास यतिराज और मनोज सरकार का होगा मैच
अपने-अपने पहले मैच जीतने के बाद, सुहास यथिराज और मनोज सरकार प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए उत्सुक होंगे। उनका मुकबाला क्रमशः शिन क्यूंग ह्वान और मोंगखोन बन्सुन से होगा।
पैरा बैडमिंटन में होगा पहला मुकाबला
भारत की शुरुआत आज पैरा बैडमिंटन के साथ होगी। पैरा बैडमिंटन में महिला एकल एसएल3 ग्रुप स्टेज ए मैच 2 खेला जाएगा। जिसमें मानसी जोशी एक्शन में होंगी।
Paris Paralympics 2024 Day 2 Live: नमस्कार न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का दूसरा दिन है। आज भारत को कई पदक आने की उम्मीद है। एक बार फिर से पैरा शूटिंग में अवनी लेखरा भारत को गोल्ड मेडल दिला सकती हैं।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट
संबंधित खबरें
क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
5 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
5 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
6 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
6 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
7 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
7 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
8 hrs agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines