Live Updates
हार गईं किर्गिस्तान की खिलाड़ी
किर्गिस्तान की खिलाड़ी को हार मिली है। उनका फाइनल में जाने का सपना टूट गया। भारत का सपना टूटा।
किर्गिस्तान की खिलाड़ी ने चला तगड़ा दांव
किर्गिस्तान की खिलाड़ी ने शानदार दांव चलते हुए कुल 6 पॉइंट हासिल कर लिए हैं। वह सिर्फ 2 पॉइंट से पीछे हैं। भारत की उम्मीदें जिंदा...
यूएसए की रेसलर ने हासिल किए 8 अंक
यूएसए की रेसलर ने 8 अंक हासिल कर लिए हैं। वह 8-2 से आगे चल रही हैं।
अगर किर्गिस्तान की खिलाड़ी जीती तो रीतिका को मौका
अगर किर्गिस्तान की खिलाड़ी ने जीत हासिल की तो रीतिका को रेपेचेज में जाने का मौका मिलेगा।
रेपेचेज में कौन पहुंचता है
रेपेचज में वो खिलाड़ी पहुंचते हैं, जिन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दो खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल और इससे पहले के मुकाबलों में हराया था।
किर्गिस्तान की खिलाड़ी ने भी हासिल किए 2 पॉइंट
किर्गिस्तान की खिलाड़ी ने भी 2 पॉइंट हासिल कर लिए हैं।
कैनेडी ने हासिल किए 2 पॉइंट
यूएसए की कैनेडी ने 2 पॉइंट हासिल कर लिए हैं।
दोनों खिलाड़ी लगा रही हैं जोर
किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी और अमेरिका की कैनेडी ब्लेड के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।
मुकाबला होने जा रहा है शुरू
रीतिका की किस्मत का फैसला, मुकाबला होने जा रहा है शुरू
रात 10.25 पर होगा सेमीफाइनल
सेमीफाइनल मुकाबला रात 10.25 पर होगा। इसमें किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी और अमेरिका की कैनेडी ब्लेड मुकाबला करती नजर आएंगी। मेडेट के जीतने पर भारत की उम्मीदें बरकरार रहेंगी।
इतिहास रच चुकी हैं रीतिका
पिछले साल रीतिका ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। जहां उन्होंने यूएसए की केनेडी ब्लेड्स को हराया।
रीतिका दिला सकती हैं ब्रॉन्ज
रीतिका भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला सकती हैं। वह रेपेचेज के जरिए इन उम्मीदों को पूरा कर सकती हैं।
रात 10.25 बजे होगा सेमीफाइनल मुकाबला
मेडेट काइजी का सेमीफाइनल मुकाबला रात 10.25 बजे होगा। वह अमेरिका की कैनेडी ब्लेड से भिड़ेंगी। इस मुकाबले पर करोड़ों हिंदुस्तानियों की नजरें होंगी। रीतिका समेत भारतीय फैंस इस मैच में मेडेट काइजी की जीत की उम्मीद करेंगे। जिससे रीतिका को रेपेचेज में पहुंचने का मौका मिलेगा।
A strong fight, but it just wasn’t enough 😓
Reetika Hooda fought valiantly in the women’s freestyle 76kg quarter-finals but came up just short against Aiperi Kyzy. 💔 olympicsonjiocinema olympicsonsports18 jiocinemasports paris2024 wrestling cheer4bharat pic.twitter.com/whPKfPOjfM
— JioCinema (@JioCinema) August 10, 2024
चार भारतीय रेसलर्स ने रेपेचेज के जरिए जीते हैं 4 पदक
रेपेचेज सिस्टम से भारत के रेसलर्स ने अब तक 4 पदक हासिल किए हैं। बीजिंग 2008 में सुशील कुमार, लंदन 2012 में योगेश्वर दत्त, रियो 2016 में साक्षी मलिक और टोक्यो 2020 में बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
एक उम्मीद बाकी
बता दें कि ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धाओं में रेपेचेज के जरिए दो ब्रॉन्ज मेडल दिए जाते हैं। इस तरह रीतिका के पास अभी एक और मौका बाकी है।
इस तरह हारीं रीतिका हुड्डा
भले ही ये मुकाबला 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन किर्गिस्तान की रेसलर ने आखिरी अंक हासिल किया था। इसलिए रीतिका ये मुकाबला हार गईं। अगर किर्गिस्तान की रेसलर एइपेरी मेडेट काइजी फाइनल में पहुंचती हैं तो रेपेचाज में रीतिका को रेपेचेज के जरिए एक और मौका मिल सकता है।
बेहद करीबी मुकाबला हारीं रीतिका
बेहद करीबी मुकाबला हारीं रीतिका
रीतिका की अटैक की कोशिश जारी
रीतिका की अटैक की कोशिश जारी है। आखिरी कुछ सेकंड बाकी।
किर्गिस्तान की रेसलर को मिला एक पॉइंट
किर्गिस्तान की रेसलर को एक पॉइंट मिल गया है। दोनों खिलाड़ी 1-1 से बराबरी पर।
रीतिका अटैकिंग मोड में
रीतिका अटैकिंग मोड में नजर आ रही हैं। एक बड़े दांव की कोशिश जारी।
रीतिका ने पहले बाउट में एक पॉइंट की लीड हासिल की
रीतिका ने पहले बाउट में एक पॉइंट की लीड हासिल कर ली है।
एक पॉइंट मिला
रीतिका ने खाता खोला। रीतिका को एक पॉइंट मिल गया है।
किर्गिस्तान की खिलाड़ी को 30 सेकंड मिले
किर्गिस्तान की खिलाड़ी को अटैक के लिए 30 सेकंड मिले
रीतिका की दबाव बनाने की कोशिश जारी
रीतिका की दबाव बनाने की कोशिश जारी है। दोनों खिलाड़ियों को एक-एक वॉर्निंग मिली है।
पहले मिनट में किसी को भी अंक नहीं
पहले मिनट में किसी को भी अंक नहीं मिला है। मुकाबला 0-0 से बराबरी पर है।
मुकाबला शुरू
रीतिका हुड्डा का मुकाबला शुरू, कांटे की टक्कर जारी।
अगले 5 मिनट में होगा रीतिका हुड्डा का मैच
अगले 5 मिनट में रीतिका हुड्डा का मुकाबला होगा।
इंडियन नेवी में ऑफिसर हैं रीतिका हुड्डा
रीतिका हुड्डा इंडियन नेवी में ऑफिसर हैं। वह चीफ पैटी ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं।
राउंड ऑफ 16 का आखिरी मैच
रीतिका का मुकाबला राउंड ऑफ 16 के आखिरी मैच के बाद होगा। छह मिनट बाद रीतिका एक्शन में होंगी।
रीतिका हुड्डा तैयार
रीतिका हुड्डा मुकाबले के लिए तैयार हो गई हैं। उनका मुकाबला अगले ही पल शुरू होने वाला है।
शुरू होने वाला है रीतिका का मैच
रीतिका हुड्डा का मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। अभी कनाडा और तुर्की की रेसलर के बीच मुकाबला चल रहा है। इसके बाद रीतिका एक्शन में होंगी।
रीतिका के पास 8 मेडल
रीतिका ने छोटी उम्र में बड़े कारनामे किए हैं। उन्होंने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 8 मेडल हासिल किए हैं। इसमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
शाम 4.15 बजे से एक्शन में होंगी रीतिका
रीतिका हुड्डा शाम 4.15 बजे से एक्शन में होंगी।
दमदार खेल
रीतिका हुड्डा जिस लय में नजर आ रही हैं, उसे देखते हुए उनकी जीत की उम्मीद की जा रही है। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दमदार खेल दिखाया।
She's UNSTOPPABLE!! 🔥
Reetika Hooda dominated her Hungarian opponent with a 12-2 victory in her first bout & storms into the quarterfinals! Catch all the Olympic action LIVE on sports18 and stream FREE on jiocinema 👈olympicsonjiocinema paris2024 wrestling pic.twitter.com/tbqoXjPb2K
— JioCinema (@JioCinema) August 10, 2024
सिर्फ 21 साल की हैं रीतिका हुड्डा
रीतिका हुड्डा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। उनकी उम्र सिर्फ 21 साल है।
इस तरह हासिल किया था ओलंपिक कोटा
रीतिका ने बिश्केक, किर्गिस्तान में 2024 में आयोजित एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला
रीतिका हुड्डा का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। रीतिका इसमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं।
4 बजे से होगा मुकाबला
रीतिका हुड्डा का मुकाबला 4 बजे से होगा। इसे मोबाइल पर जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकेगा।
Reetika Hooda brings her A-game! 🔥
Watch her dominate in the quarterfinals, LIVE at 4:00 PM on sports18, and stream FREE on jiocinema! 👈olympicsonjiocinema olympicsonsports18 jiocinemasports paris2024 wrestling pic.twitter.com/croomI9h3O
— JioCinema (@JioCinema) August 10, 2024
रीतिका रचेंगी इतिहास
आपको बता दें कि इस कैटेगरी में भारत ने अब तक कोई भी मेडल नहीं जीता है। रीतिका भारत की उम्मीदों को पूरा कर इतिहास रच सकती हैं।
🚨 Wrestling - Reetika moves into the quarter finals, which will start shortly! jeetkiaur
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 10, 2024
रीतिका के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
वहीं रीतिका मिस्र में 2023 में आयोजित इब्राहिम मुस्तफा कुश्ती रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने ये पदक महिलाओं की 72 किलोग्राम स्पर्धा में जीता था। रीतिका एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। अक्टूबर 2023 में उन्होंने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वह पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं।
कौन हैं एइपेरी मेडेट काइजी
काइजी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में 76 किलोग्राम स्पर्धा की सिल्वर मेडलिस्ट हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
Paris Olympics Reetika Hooda: पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और पदक का सपना टूट गया। भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा अब रेपेचेज राउंड में नहीं जा पाएंगी। रीतिका हुड्डा की किस्मत किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी और यूएसए की रेसलर कैनेडी ब्लेड के बीच हैवीवेट कैटेगरी (76 किग्रा) के मैच पर टिकी थी। जिसमें मेडेट काइजी जीततीं तो रीतिका रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल तक पहुंच सकती थीं। हालांकि यूएसए की रेसलर कैनेडी ब्लेड की जीत के बाद भारत की उम्मीदें धूमिल हो गईं। रीतिका पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं।
इससे पहले रीतिका ने 76 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। वह इस कैटेगरी में क्वालिफाई करने वाली पहली महिला पहलवान बन गईं थीं। हालांकि उनसे क्वार्टर फाइनल में जीत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वे किर्गिस्तान की रेसलर एइपेरी मेडेट काइजी से मुकाबला हार गईं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines