Paris Olympics PR Sreejesh Defence: पीआर श्रीजेश…भारतीय हॉकी के इतिहास में ये नाम हमेशा गूंजता रहेगा। जिसे गोलकीपर नहीं होपकीपर कहा जाता है। टीम इंडिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गुरुवार को टीम इंडिया का सपना एक बार फिर पूरा किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को ब्रॉन्ज दिलाया। भारत की ये दीवार अपने आखिरी मैच में भी उसी जोश में नजर आई, जैसा पहले दिखती थी। 36 साल के पीआर श्रीजेश स्पेन के खिलाफ भारतीय गोलपोस्ट के सामने डटकर खड़े रहे। उन्होंने बॉल को गोलपोस्ट में जाने से रोकने के लिए पूरी जान झोंक दी। आखिरकार टीम इंडिया उनके प्रयास से सफल हुई।
आखिरी 90 सेकंड में किया कमाल
पीआर श्रीजेश वैसे तो पूरे गेम में शानदार नजर आए, लेकिन आखिरी 90 सेकंड में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। श्रीजेश ने आखिरी क्षणों में 4 पेनल्टी कॉर्नर का बचाव किया। एक समय लगने लगा कि स्पेन की टीम भारत पर हावी होकर बढ़त बना लेगी, लेकिन श्रीजेश ने हर शॉट का मुंहतोड़ जवाब दिया। जब आखिरी 1.20 मिनट बचे थे तब स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसके सामने डटकर खड़े रहे और गोल नहीं होने दिया।
ये भी पढ़ें: अरशद नदीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
इस तरह स्पेन के सामने डटे रहे
स्पेन ने भारत के खिलाफ 15 बार अटैक किया। इसमें 9 पेनल्टी कॉर्नर और 5 फील्ड गोल के प्रयास शामिल थे, लेकिन वह सिर्फ एक बार कामयाब हो पाई। श्रीजेश अंत तक डटे रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे। आपको बता दें कि श्रीजेश ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 गोल का बचाव किया था। श्रीजेश के बूते आयरलैंड के खिलाफ 14, न्यूजीलैंड के खिलाफ 14, अर्जेंटीना के खिलाफ 10, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19, ब्रिटेन के खिलाफ 21 और जर्मनी के खिलाफ 13 गोल का बचाव किया था।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
48 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines