Paris Olympics PR Sreejesh Farewell: आखिरकार भारतीय टीम ने वो करिश्मा कर दिखाया, जिसका करोड़ों देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में चौथा मेडल जीत लिया है। गुरुवार को भारत की हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला किया। जिसमें उसने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम के साथ करोड़ों हिंदुस्तानी खुशी से झूम उठे। भारत की इस जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने आखिरी मैच में कई शानदार बचाव कर स्पेन को हावी होने का मौका नहीं दिया। श्रीजेश के इंटरनेशनल करियर का भी ये आखिरी मैच था। उन्हें टीम इंडिया ने शानदार विदाई दी।
जोश में नजर आए पीआर श्रीजेश
श्रीजेश भी इस जीत के बाद जोश में नजर आए। वह गोलपोस्ट पर चढ़ गए। वो गोलपोस्ट, जिसके सामने वे भारत की दीवार बनकर खड़े रहे। उसी से उन्होंने शानदार विदाई ली। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के कोच क्रेग फुल्टन ने भी इस जीत को सादगी से मनाने की बात कही थी। भारतीय टीम इसके बाद श्रीजेश के सामने दौड़ी चली गई। उन्होंने श्रीजेश को सलामी दी।
ये भी पढ़ें: अरशद नदीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
इसी तरह जब भारत ने मैच जीता तो श्रीजेश मैदान में दंडवत हो गए। उन्होंने लेटकर अपने हेलमेट और गोलपोस्ट को सलाम किया। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। इसके बाद श्रीजेश ने उन्हें गले लगा लिया।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
16 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
28 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines