Vinesh Phogat के सिल्वर पर कल क्यों नहीं आया फैसला? वजह आई सामने

Paris Olympics 2024 Live Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल से चूके नीरज चोपड़ा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रात के डेढ़ बज ट्वीट किया। आज विनेश फोगाट मामले में अहम फैसला आ सकता है। इसके अलावा आज अमर सहरावत ब्रॉन्ज मेडल के लिए दम खम दिखाएंगे।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट

Paris Olympics 2024 Live Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 14वां दिन है। बीते दिन नीरज चोपड़ा जहां गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीते और प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी। गोल्ड मेडल पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ले गए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके पूरी दुनिया को चौंकाया। वहीं अपने देश के लिए व्यक्तिगत मेडल जीता। इसके अलावा इंडियन हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा आज यह खुलासा भी हुआ कि विनेश फोगाट के मामले में सुनवाई कल क्यों नहीं हुई?

विज्ञापन

LIVE UPDATES

भारतीय महिला रिले टीम फाइनल से चूकी

पेरिस ओलंपिक में आज भारत को एथलेस्टिक्स में पदक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन भारत महिला टीम 4x400 मीटर रिले फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। रूपल चौधरी, एमआर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी मुकाबले में 8वें स्थान पर रही।

मुक्केबाजी में चीन पहले नंबर पर आया

चीन की महिला एथलीट चांग युआन ने ओलंपिक में महिलाओं के बैंटमवेट फाइनल में तुर्की की हैटिस अकबास को हराया है। सर्वसम्मत निर्णय से तुर्की को हराकर चांग चीन के लिए ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज बन गईं हैं। उत्तर कोरिया की पैंग चोल-मी और दक्षिण कोरिया की इम ए-जी ने सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक जीता।

गोल्फ में भारतीय महिला टीम करेगी प्रदर्शन

भारतीय एथलीट आज गोल्फ में दम खम दिखाएंगे। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर गुरुवार को 2 राउंड के बाद 60 खिलाड़ियों के क्षेत्र में संयुक्त 14वें स्थान पर थीं। अदिति ने पहले राउंड 72 के बाद 1-अंडर 71 खेला और दीक्षा पहले राउंड 71 के बाद 72 पर थीं। 36 होल तक 1-अंडर के साथ, भारतीय जोड़ी 60 खिलाड़ियों के क्षेत्र में संयुक्त 14वें स्थान पर थी, जिसमें कोई कट नहीं है। आज के मुकाबले कुछ देर में शुरू होंगे।

अमित पंघाल पर प्रतिबंध का खतरा मंडराया

अमित पंघाल वतन लौट आए हैं। गुरुवार शाम को वे पेरिस से रवाना हुए और आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पेरिस से रवाना होने से पहले कहा कि वे अकेले रहना चाहते हैं। घर वापस जाना चाहते हैं। वहीं अब उनका पर प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि जिस तरह से उन्हें अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण पेरिस ओलंपिक छोड़ने के लिए कहा दया, उसके लिए उन्हें 3 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। वहीं उनके कारण उनकी बहन का करियर भी दांव पर लग गया है, जो अपना पहला मुकाबल तुर्की की येतगिल ज़ेनेप से हार गईं। उन्हें 53 किलो कैटेगरी में ओलंपिक में पदार्पण किया था।

विनेश फोगाट की सुनवाई में देरी की वजह आई सामने

पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के बाद डिसक्वालीफाई होने वाली महिला रेसलर विनेश फोगाट पर फैसला आने में देरी क्यों हुई‌? इसकी वजह सामने आ गई है। विनेशन ने कल ही कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील दायर कर दी थी और रात 9 बजे से पहले पहले इस पर फैसला आ सकता है, लेकिन विनेश की पैरवी करने के लिए टॉप 4 इंटरनेशनल वकीलों ने विनेश की ओर से भारतीय वकील पेश करने की मांग की थी, जिसके बाद सुनवाई टल गई। अब सीनियर वकील हरीश साल्वे विनेश की ओर से पेश होंगे। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि वे ऑनलाइन पेश होंगे या फिर पेरिस चले गए हैं।

विनेश फोगाट में लोकसभा में हंगामा होगा

विनेश फोगाट के मुद्दे पर आज लोकसभा में हंगामा होने के आसार हैं। विनेश फोगाट की अयोग्यता और खेल मंत्री के बयान का मुद्दा कांग्रेस उठाएगी। इसके लिए कांग्रेस सचेतक मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

पेरिस ओलंपिक में आज 4 गेम्स में अहम मुकाबले

पेरिस ओलंपिक में आज फिर मेडल मिलने की उम्मीद है। आज पहलवानी समेत 4 गेम्स में अहम मुकाबले खेले जाएंगे। आज अमन सहरावत पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में दम खम दिखाएंगे और बॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को 12-0 से हराकर करारी शिकस्त दी। आज उनका मुकाबला जापान के रेई हिगुची से होगा। इसके अलावा आज गोल्फ और रिले रेस में भी भारत को कड़ी चुनौती मिलेगी।

विनेश फोगाट के भविष्य का फैसला आज होगा

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? विनेश फोगाट का भविष्य क्या रहेगा? इसका फैसला आज हो जाएगा। व‍िनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में महज 100 ग्राम वजन ज्‍यादा होने के कारण ड‍िस्‍क्‍वालीफाई किया गया। इससे पूरी दुनिया निराश हुई। खुद विनेश काफी डिस्करेज हो गईं और उन्होंने कुश्ती से संन्या ले लिया। वहीं डिस्कवालीफाई करने के खिलाफ उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्ब‍िट्रेशन फॉर स्‍पोर्ट्स (CAS) में अपील की, जिसकी सुनवाई आज दोपहर करीब एक बजे होगी। उन्होंने सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है।

नीरज चोपड़ा के लिए PM मोदी का ट्वीट

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। उन्होंने रात के डेढ़ बजे एक ट्वीट करके नीरज का हौंसला बढ़ाया और उन्हें देश का गौरव बताया। उन्होंने लिखा कि नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। वहीं उनकी मां ने भी मीडिया से बात करते बेटे की जीत पर गर्व महसूस करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की। नीरज के सिल्वर मेडल जीतने पर उनके घर में जश्न का माहौल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ