Neeraj Chopra Reaction on Silver Medal: पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो में पुरुषों की स्पर्धा में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका, हालांकि उन्हें और देश को उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन एथलीट को सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा। गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर जहां पूरी दुनिया को चौंकाया, वहीं अपने देश पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत मेडल जीता। तीसरे स्थान पर ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 88.54 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज मेडल जीता, लेकिन सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा कुछ खास खुश नजर नहीं आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने अगले लक्ष्य के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा कर रिएक्शन कैसा रहा?
नीरज चोपड़ा अपने प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा खुश नजर नहीं आए। फिर भी पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने इसे ओलंपिक के इतिहास के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में से एक बताया। सिल्वर मेडल जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता शानदार थी। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज मेरा नहीं, अरशद नदीम का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था…पेरिस ओलंपिक का अपना दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं, जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। हमारा राष्ट्रगान आज भले ही नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है। जब तक वे इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेंगे, उन्हें चैन, सुकून और शांति नहीं मिलेगी।
चोट लगने के बाद शानदार वापसी के साथ रचा इतिहास
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने चोट लगने के बाद शानदार वापसी करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर भी इतिहास रचा है। पिछले से टूर्नामेंट में नीरज चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जून 2024 में पावो नुरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने पेरिस डायमंड लीग ड्रॉप की और अब पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत के साथ नीरज ने एक इतिहास भी रचा। लगातार दूसरी बार ओलंपिक में एकल स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर नीरज पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2016 में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था। पहलवान सुशील कुमार और बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी यह इतिहास रच चुके हैं। बीजिंग ओलंपिक 2008 में सुशील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लंदन ओलंपिक 2012 में सुशील ने सिल्वर मेडल जीता था। रियो ओलंपिक 2016 में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
28 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines