Paris Olympics Medal Top 5 Countries: पेरिस ओलंपिक गेम्स का समापन हो चुका है। ओलंपिक में इस बार कई विवाद भी सामने आए। जिसमें सबसे बड़ा विवाद भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल से ठीक पहले अयोग्य करार देने वाला रहा। विनेश का मामला अभी कोर्ट ऑफ स्पोर्ट्स में है। इस पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है। इसी के साथ जेंडर चेंज कराने वाले एथलीट्स के महिला कैटेगरी में हिस्सा लेने पर भी खूब विवाद हुआ। तमाम विवादों के बावजूद ओलंपिक्स में इस बार कई एथलीट्स ने इतिहास रचे। इस महाकुंभ में 200 देशों के 10 हजार से अधिक एथलीटों ने इसमें हिस्सा लिया। आइए जानते हैं कि ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने हासिल किए और टॉप-5 देश कौनसे हैं।
ये हैं ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाले 5 देश
पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाला देश अमेरिका रहा। अमेरिका ने 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज समेत 126 पदक हासिल किए। वह पेरिस ओलंपिक में नंबर-1 देश बना। दूसरे स्थान पर चीन रहा। जिसने 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज समेत 91 मेडल हासिल किए। जापान का स्थान तीसरा रहा। जापान के एथलीट्स ने 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज समेत 45 पदक अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया ने 18 गोल्ड, 19 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज समेत 53 मेडल पर कब्जा जमाया। पांचवें स्थान पर फ्रांस रहा। जिसने 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत 64 पदक हासिल किए। आपको बता दें कि ज्यादा गोल्ड जीतने वाले देश को ऊपर स्थान पर रखा जाता है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया को फ्रांस से ऊपर रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: चलती रेस में दूसरे खिलाड़ी को मारा मुक्का, अब इस खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई
भारत का कौनसा रहा स्थान?
पेरिस ओलंपिक में मेडल के मामले में भारत का स्थान 72वां रहा। भारत ने इस बार एक भी गोल्ड मेडल हासिल नहीं किया। इसलिए उसका स्थान पाकिस्तान से भी नीचे आया। पाकिस्तान अरशद नदीम के 1 गोल्ड के साथ 62वें स्थान पर रहा। भारत ने एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल हासिल किए। यह टोक्यो ओलंपिक से एक कम है। इस बार भारतीय एथलीट मनु भाकर ने शूटिंग में एक इंडिविजुअल और एक सरबजोत सिंह के साथ मिक्स्ड टीम में जीता। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर, स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में ब्रॉन्ज, हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और अमन सहरावत ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
ये भी पढ़ें: क्या दुनिया की Sexiest एथलीट ने जीता गोल्ड मेडल? विवाद में आईं; सोशल मीडिया पर हैं 70 लाख फॉलोअर्स
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines