Paris Olympics Hijab Controversy: पेरिस ओलंपिक्स की आधिकारिक शुरुआत शुक्रवार 26 जुलाई से होने जा रही है। जहां दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी पेरिस में शुक्रवार शाम को होगी, लेकिन इससे पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। दरअसल, फ्रांस की 400 मीटर महिला और मिश्रित रिले टीम की एथलीट सौंकम्बा सिल्ला ने दावा किया कि उन्हें उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने से बैन कर दिया गया है क्योंकि वे हिजाब पहनती हैं।
सिर पर स्कार्फ पहनने की वजह से…
26 साल की एथलीट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- “आप अपने देश में आयोजित ओलंपिक के लिए चुनी जाती हैं, लेकिन आप उद्घाटन समारोह में भाग नहीं ले सकतीं, क्योंकि आपने सिर पर स्कार्फ पहना हुआ है।” रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हजारों में से कुछ हिजाब पहने हुए एथलीट शामिल ओलंपिक्स में शामिल हैं। इसने फ्रांस में मुसलमानों के खिलाफ कथित भेदभाव को लेकर तनाव बढ़ा दिया है।
ऐसे कपड़ों को पहनने पर पाबंदी
फ्रांस में राज्य कर्मचारियों और स्कूल के स्टूडेंट्स को सार्वजनिक संस्थानों पर धार्मिक प्रतीकों या ऐसे कपड़ों को पहनने पर पाबंदी है। हालांकि कुछ ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने मुसलमानों के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है। फिलहाल फ्रांस सरकार और ओलंपिक अधिकारी सौंकाम्बा सिल्ला के लिए समाधान ढूंढ़ रहे हैं। हाल ही में फ्रांस की खेल मंत्री एमिली औडिया-कैस्टेरा ने कहा था कि फ्रांस का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को खेलों के दौरान धार्मिक प्रतीकों को प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध रहेगा। जिसमें सिर पर स्कार्फ बांधना भी शामिल है।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
54 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines