हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics: इस घोड़े पर टिकी है भारत के छोरे की किस्मत, दमदार है नाम, करेगा कमाल

Paris Olympics German Horse Sir Caramello Old: भारतीय दल में एक अनोखा ‘खिलाड़ी’ शामिल है। वह ड्रेसेज इवेंट में हिस्सा लेगा। आइए आपको इस अनोखे खिलाड़ी के बारे में बताते हैं, जो भारत को मेडल दिला सकता है।

विज्ञापन
ड्रेसेज इवेंट में हिस्सा लेंगे अनुष अग्रवाल।

Paris Olympics German Horse Sir Caramello Old: पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। जिसमें भारत के 117 एथलीट हिस्सा लेंगे। दुनियाभर की नजरें भारतीय एथलीट्स पर होंगी, लेकिन इस बीच एक अनोखा ‘खिलाड़ी’ मैदान में होगा। हम बात कर रहे हैं पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सर कैरमेलो ओल्ड घोड़े की, जो 117 खिलाड़ियों के अलावा पेरिस ओलंपिक्स में भाग लेने वाले देश के इकलौते एनिमल हैं। वह 23 साल के कोलकाता के राइडर अनुष अग्रवाल के साथ ड्रेसेज इवेंट में हिस्सा लेंगे।

एआर रहमान और सुखविंदर सिंह के फैन

सर कैरमेलो ओल्ड की कहानी काफी दिलचस्प है। उसकी उम्र 16 साल है। जर्मनी में जन्मे घोड़े के साथ अनुष अग्रवाल लगभग पांच साल से हैं। जर्मन ग्रामीण इलाकों में पले बढ़े सर कैरमेलो वहां के अस्तबल के कर्मचारियों से वाकिफ हैं, लेकिन सुखविंदर सिंह और एआर रहमान के फैन हैं। उसे रहमान का ‘जय हो’ सॉन्ग सुनना काफी पसंद है। वह भारतीय राइडर से जर्मन में ब्राव (वेल डन) सुनना पसंद करता है। उसके कान इसे सुनते ही आगे की ओर झुक जाते हैं।

भारत की उम्मीदें कर सकते हैं पूरा 

सर कैरमेलो को जंगल में घूमना काफी पसंद है। जब उसे नहलाया जाता है तो उसे पता चल जाता है कि अगले 24 घंटे में वह किसी बड़े इवेंट के लिए तैयार है। पेरिस ओलंपिक में ड्रेसेज इवेंट 30 जुलाई से शुरू होगा। जिसमें वह भारत के पदक की उम्मीद को पूरा कर सकते हैं। सर कैरामेलो तीन साल की उम्र से जर्मनी, डेनमार्क और यूएसए में घुड़सवारी सर्किट का हिस्सा रह चुके हैं। वह पूर्व ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमेरिकी एशले होलजर के साथ रहे। करीब 5 साल पहले 2019 में उन्हें एक जर्मन बार्न सेल में लिस्ट किया गया। उस समय अग्रवाल टोक्यो ओलंपिक्स में क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

कैसा होता है इवेंट?

इसके बाद उन्होंने मिलकर काम किया। करीब 4 साल पहले कैरमेलो ने उसकी सवारी करना शुरू कर दिया। अग्रवाल का मानना है कि घोड़े बात करते हैं। वह इस पर रिएक्ट भी करते हैं, लेकिन ये बात पर निर्भर करता है कि आप उससे किस लहजे में बात करते हैं। सर कैरमेलो ओल्ड को जय हो और इंग्लिश रैप पसंद है। आपको बता दें कि ड्रेसेज में 0.01 अंक से पदक तय किए जा सकते हैं। अग्रवाल का कहना है कि कॉम्पिटीशन के दौरान जजों का पूरा ध्यान घोड़े पर होता है। इसलिए सबसे बड़ी चुनौती ‘पियाफे’ के दौरान घोड़े को शांत रखना होगा। पियाफे एक धीमी गति से चलने वाली चाल है जिसे संगीत के साथ बजाया जाता है, जिस पर घोड़े कदम ताल करते हैं। अनुष इससे पहले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। देखना होगा कि वे भारत की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में खेलेगा रेपिस्ट! 12 साल की बच्ची से किया था गंदा काम, अब नेशनल टीम में शामिल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 14 साल उम्र, भारत की सबसे युवा एथलीट, कौन हैं धिनिधि देसिंघु? जो ओलंपिक में रच सकती हैं इतिहास 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में ये 4 टीमें बदल सकती हैं अपना कप्तान, इस दिग्गज पर भी लटकी तलवार 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola