Who is Yusuf Dikec Turkish shooter: पेरिस ओलंपिक चल रहा है। आप भी खिलाड़ियों के इवेंट देख रहे होंगे। भारत ने अब तक तीन मेडल जीत लिए हैं और रोचक बात यह है कि तीनों ही शूटिंग में आए हैं। इस दौरान आपने एक चीज जरूर नोटिस की होगी, वह शूटर्स की ड्रेस और उनके स्टाइल। किसी कवच जैसी जैकेट, एक से एक अत्याधुनिक चश्मे। मगर इन सब के बीच एक शख्स इस कदर पॉपुलर हो गया है कि हर किसी की जुबां पर उसका नाम है। कारण, उसका यूनीक स्टाइल।
जहां लोग इतने भारी-भरकम चीजों से लैस दिख रहे हैं, ये शख्स सिंपल नजर का चश्मा, सफेद टीशर्ट और ट्रैक पैंट पहनकर आया और सिल्वर मेडल जीतकर चला गया। ऐसा लगा कि कोई शख्स पार्क में घूमने के लिए निकला हो और रास्ते में मन किया तो पिस्टल उठाई और गोली चलाकर मेडल जीत लिया। ये शख्स हैं तुर्की के पिस्टल शूटर यूसुफ डिकेक। इस बंदे का स्वैग देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वह दुनियाभर में छा गए हैं।
क्यों हो रहे हैं ट्रेंड
51 साल के यूसुफ डिकेक ने सेवल इलयेदा तरहन के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता है। तुर्की के लिए ओलंपिक शूटिंग के इतिहास में यह पहला मेडल है। वह अपने स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह ओलंपिक में शूटिंग इवेंट में भाग लेने आए हैं। इतना कैजुअल लुक कि हर कोई हैरान हो गया कि ये शख्स सच में एथलीट है।
सिंपल नजर का चश्मा पहनकर वह निशाना लगाते दिखे। यही नहीं उन्होंने बाकी शूटर्स की तरह दूसरी आंख को कवर भी नहीं किया। एक हाथ में जेब में डालते हुए सिल्वर मेडल पर निशाना लगा दिया। जबकि इवेंट में उनकी साथी ने ईयर प्लग, आंख को कवर करने वाले कवर लगा रखे थे। इसी इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
बताया गया हिटमैन
इस शूटर के स्वैग को देखकर यह भी कहा जा रहा है कि तुर्की ने खिलाड़ी की बजाय एक हिटमैन को ओलंपिक में भेज दिया है, जो सुपारी लेकर लोगों को टपकाता है। हालांकि यूसुफ का यह पहला ओलंपिक नहीं है। वह 2008 से लगातार अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इन दो वजहों से आया Paris Olympics में तीसरा मेडल
ये भी पढ़ें: जानें उस Air Pistol को जिसने मनु भाकर को दिलाए 2 पदक
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
22 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
50 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines