Paris Olympics 2024 में अपने दमदार प्रदर्शन के चलते विनेश फोगाट ने दुनिया भर के खेल प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। विनेश फोगाट भारत की पहली महिला पहलवान थीं, जिन्होंने कुश्ती की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मैच खेलकर वो इतिहास रचतीं इससे पहले ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस पर खूब विवाद हुआ, जिसके बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती के खेल से संन्यास ले लिया। इस घटना के बाद वह आज भारत लौटी हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। लेकिन, भारत लौटने से पहले ही उनके जीजा और उनकी बहन ने उनपर तीखा तंज कसा है।
क्यों जीजा के निशाने पर आ गईं विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने भारत लौटने से पहले सोशल मीडिया पर 3 पन्ने का एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी को बयां किया है। विनेश फोगाट ने इस पोस्ट में उन लोगों के नाम का भी जिक्र किया है, जो मुश्किल वक्त में उनके साथ रहे हैं। हालांकि, इसमें कहीं भी विनेश फोगाट ने अपने ताऊ महावीर फोगाट का नाम नहीं लिखा। महावीर फोगाट को विनेश फोगाट के बचपन का कोच भी बताया जाता है। विनेश फोगाट के पोस्ट में ताऊ के नाम का जिक्र न होने पर उन्होंने विनेश पर निशाना साधा है।
विनेश के समर्थन में उतरे थे महावीर फोगाट
विनेश फोगाट जब पेरिस ओलंपिक-2024 में अयोग्य घोषित हुईं तो महावीर फोगाट ने नियमों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) से भी विनेश के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जताई थी। विनेश फोगाट की अपील सीएएस ने खारिज की तो भी महावीर फोगाट भड़क उठे थे। उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट भारत लौटेंगी तो उनका स्वागत गोल्ड मेडलिस्ट की तरह से होगा।
ये भी पढ़ें:- बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 में लगा पहला दोहरा शतक, युवा बल्लेबाज ने गेंदबाजों को जमकर धोया
जीजा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
विनेश फोगाट के जीजा और गीता फोगाट के पति पवन सरोहा ने विनेश फोगाट के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ‘विनेश आपने बहुत ही बढ़िया लिखा है लेकिन शायद आज आप अपने ताऊ जी महावीर फोगाट को भूल गई हैं। जिन्होनें आपकी कुश्ती जीवन को शुरू किया था भगवान आपको शुद्ध बुद्धि दे।’
ये भी पढ़ें:- ‘बल्लेबाज नहीं गेंदबाज खेल को आगे..’ जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान
बहन ने भी कसा तंज
विनेश फोगाट ने अपनी पोस्ट में महावीर फोगाट का नाम नहीं लिखा तो उनकी बहन गीता फोगाट ने भी इशारे में तंज कसा है। गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कर्मों का फल सीधा सा है ‘छल का फल छल’ आज नहीं तो कल।’ इस पोस्ट में गीता फोगाट ने विनेश फोगाट का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनके इस पोस्ट को विनेश फोगाट से ही जोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- 53 से 50 किग्रा की कैटेगरी में क्यों आई थीं Vinesh Phogat? क्या हो गई बड़ी साजिश
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines