हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics 2024: छोरी धाकड़ है! विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में रचा इतिहास, भारत का सिल्वर मेडल हुआ पक्का

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। अब वो फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज से हुआ। इस मैच में विनेश फोगाट ने 5-0 से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बना ली है। वो फाइनल में जगह बनाने वाले पहली महिला भारतीय रेसलर हैं। फाइनल में जगह बनाने के बाद उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल भी पक्का कर दिया है। साक्षी मलिक के बाद वो रेसलिंग में पदक जीतने वाली दूसरी महिला पहलवान भी बन गई हैं। साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था।

विनेश फोगाट ने दिखाया दम 

विनेश फोगाट ने मैच में पहला अंक हासिल किया था। पहले राउंड में विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को कोई भी मौका नहीं दिया। क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज लगातार विनेश फोगाट के पैर पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन विनेश फोगाट ने अच्छे से डिफेंस से उन्हें पॉइंट हासिल करने नहीं दिया।इसके बाद विनेश फोगाट ने लगातार दो-दो पॉइंट हासिल करके मैच में 5-0 की बढ़त बना ली थी। मैच के अंत में युस्नेलिस गुजमैन लोपेज ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन विनेश फोगाट ने उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया और एकतरफा जीत हासिल की है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: 4 बार की वर्ल्‍ड चैंप‍ियन अंत‍िम 5 सेकंड में ढेर, व‍िनेश ने आख‍िर कैसे कर द‍िखाया ओलंप‍िक का सबसे बड़ा उलटफेर

टोक्यों ओलंपिक चैंपियन को दी थी पहले मैच में मात

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को रोमांचक मुकाबले में 7-5 से शिकस्त दी थी। इसके अलावा पहले मैच में उन्होंने जापान की युई सुसाकी को 3-2 हराया था। चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने टोक्यों ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

 

बजरंग पुनिया ने दी बधाई

विज्ञापन

विनेश के फाइनल में जगह बनाने के बाद बजरंग पुनिया ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विनेश ने इतिहास रच दिया है। विनेश महिला कुश्ती में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज सब भारतीयों की आंखों में आसूं हैं। ये देश की बेटियां हैं, जिन्होंने हमेशा ही देश की शान बढ़ाई है। जिन लोगों ने हमेशा इन बेटियों की राह में कांटे बिछाए हैं, वे कम से कम इन बेटियों से सबक लेंगे और आगे इन बेटियों के राह में कांटे बीजने से बाज आएंगे।’

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेर‍िस में भी आएगा सोना! नीरज ने पहले ही शॉट में कर द‍िया कमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola