Vinesh Phogat Records: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। अपने इस निर्णय से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। संन्यास लेने से एक दिन पहले विनेश फोगाट को तय किग्रा से ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने संन्यास का ऐलान किया है। विनेश फोगाट भले ही ओलंपिक में पदक ना जीत पाई हो, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।
विनेश फोगाट के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड
विनेश फोगाट ने भले ही रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है, लेकिन उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होगा। विनेश ने लगातार तीन ओलंपिक में हिस्सा लिया है। वो लगातार तीन ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं।
ये भी पढ़ें:- रेलवे की नौकरी के दौरान बढ़ा रोमांस, एयरपोर्ट पर किया प्रपोज, बहुत स्पेशल है विनेश फोगाट की लव स्टोरी
विनेश रियो, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि उन्हें किसी भी ओलंपिक में पदक नहीं नहीं मिला है। रियो ओलंपिक के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिस वजह से उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा था। क्यो ओलंपिक में उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पेरिस में उन्हें फाइनल में डिस्क्वालीफाई कर दिया।
बेहद यादगार रहा है करियर
भले ही विनेश को ओलंपिक में कोई पदक ना मिला हो, लेकिन उन्होंने ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ने 2014, 2018 और 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीता था। वो 2018 में एशियाई चैंपियन बनी थी। उन्होंने 50 किलो ग्राम के इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने दो बार 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतें हैं। उन्होंने ये पदक 2019 और 2022 में जीते थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2013 में यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप से की थी। अपने पहले ही इवेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें:- विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार से कितना पैसा मिलेगा? CM सैनी ने किया है बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines