Vinesh Phogat Lost National wrestling Trials: भारत में इस समय पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर कुश्ती के सेलेक्शन ट्रायल किए जा रहे हैं। जिसमें भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को नेशनल ट्रायल्स में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को रेसलर अंजू ने 0-10 से हराया था। बता दें कि विनेश फोगाट इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 50 और 53 किलोग्राम में भाग लेना चाहती हैं, लेकिन इससे पहले वह रेसलिंग में सिर्फ 50 किलो ग्राम में ही खेलती आई हैं। बता दें कि विनेश फोगाट का मिशन इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 खेलना है।अगर विनेश फोगाट को इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 खेलना है तो उन्हें ट्रायल्स में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
ओलंपिक टिकट के लिए करना होगा यह काम
रेसलर अंजू से 0-10 से हारने के बावजूद विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक 2024 खेलने की उम्मीद अभी भी जीवित है, लेकिन उसके लिए उन्हें अंतिम पंघाल को पटखनी देनी होगी। जो भी यह मुकाबला जीतने में कामयाब होगा, वहीं रेसलर पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करता हुआ नजर आएगा। अगर विनेश फोगाट अंतिम पंघाल को हराने में विफल रहती है तो उनके पेरिस ओलंपिक 2024 खेलने का सपना भी चकनाचूर हो जाएगा। अंजू से 0-10 से हार के बाद विनेश फोगाट की मुश्किले बढ़ गई है। अब उनका आखिरी मुकाबला अंतिम पंघाल के साथ करो या मरो का होने वाला है।
https://twitter.com/rishibagree/status/1767160455368462829
ये भी पढ़ें- IPL 2024: क्या बदल जाएगा RCB के मैच का शेड्यूल? बैंगलोर से सामने आई बड़ी समस्या
तीन घंटे तक नहीं होने दिए ट्रायल
पटिलाया के साई में आयोजित हुए वुमेंस रेसलिंग ट्रायल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 3 घंटे तक ट्रायल शुरू नहीं होने दिए थे। फोगाट ने अधिकारियों से लिखित आश्वासन मांगा था कि वह 50 ओर 53 KG वेट कैटेगरी में लड़ना चाहती हैं। जिसके बाद जब तक फोगाट को लिखित में यह आश्वासन नहीं दिया गया था। तब तक उन्होंने वुमेंस रेसलिंग के ट्रायल्स शुरू नहीं होने दिए थे। बता दें कि विनेश फोगाट को डर था कि डब्ल्यूएफआई के हाथ में फिर से कमान आने के बाद वह चयन समिति में बदलाव कर सकते हैं। जिसके बाद फोगाट सिर्फ अपने रेसलिंग भविष्य को सुरक्षित करना चाहती थीं। विनेश फोगाट चाहती थीं कि अगर वह 50KG में हार गई तो वह 53 KG वेट कैटेगरी में भी लड़ना चाहती थीं।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप! जय शाह ने बताई खास शर्त
पहलवानों ने किया विनेश का विरोध
विनेश फोगाट के वुमेंस रेसलिंग में ट्रायल्स में देरी होने के कारण पहलवान उनसे काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। विनेश फोगाट के विरोध में एक पहलवान ने कहा कि हम यहां ट्रायल्स के लिए ढाई घंटे से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि विनेश फोगाट के दोनों कैटेगिरी में लड़ने के लिए लिखित आश्वासन मांगने के कारण ट्रायल्स में देरी देखने को मिली थी। जिसके बाद वह मौजूद काफी पहलवान उनके लिए कदम से काफी नाराज दिखाई दिए और उनका विरोध करते हुए दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines