Paris Olympics 2024 में भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। भारत को पेरिस ओलंपिक-2024 में अपने पहले गोल्ड या सिल्वर मेडल का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब ये उम्मीद टूट चुकी है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय महिला पहलवान फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस फाइनल मैच से पहले ही उसे अयोग्य करार दे दिया गया है। हम बात कर रहे हैं विनेश फोगाट की, जिन्हें फाइनल मैच से पहले महज 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस बीच भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या अब भी विनेश फोगाट के पास कोई मौका है जिससे वह फाइनल मैच खेल सकती हैं। अब इस पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से जवाब भी सामने आ गया है।
क्या आया जवाब
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (United World Wrestling) के अध्यक्ष नेनाद लालोविच का एक बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि ‘इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। हमें नियम का सम्मान करना होगा। मुझे बहुत दुख है उनके साथ जो हुआ। उनका वजन बहुत थोड़ा सा अधिक था, लेकिन नियम तो नियम है और तरीका सार्वजनिक है। लोग जिस तरह से नियमों से अलग बात कर रहे हैं, ऐसा मुमकिन नहीं है। जो खेल में हिस्सा लेने आते हैं, उन्हें नियमों के बारे में जानकारी होती है। अब उनके पास अगली बार का मौका है। मुझे फिलहाल नहीं लगता कि इस बार कुछ हो सकता है।’
भारतीय कुश्ती संघ की क्या है प्रतिक्रिया
भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के सामने अपील की है कि वह विनेश को डिस्क्वालिफाई करने के फैसले पर पुनर्विचार करें। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के सामने पुरजोर तरीके से अपनी बात रख रही हैं। इसके अलावा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख आदिल जे. सुमरिवाला ने प्रशंसकों से विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के मामले का राजनीतिकरण न करने के लिए कहा है।
क्यों हुईं अयोग्य करार
विनेश फोगाट ने इस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले ही मैच में दुनिया की नंबर-1 रैंक की पहलवान को हराकर प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद फाइनल मैच से पहले ही उनका जब वजन किया गया तो वह अपने भार वर्ग से 100 ग्राम अधिक वजन की पाई गईं। इसके बाद उनपर एक्शन लेते हुए उन्हें टूर्नामेंट में अयोग्य घोषित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
37 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
38 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines