Paris Olympics 2024 Ticket Exclusive Package: दुनिया के सबसे बड़े खेलों के ‘महाकुंभ’ Paris Olympics 2024 की तैयारियां चल रही हैं। 26 जुलाई 2024 से इवेंट शुरू होंगे, जो 11 अगस्त तक चलेंगे। करीब 19 दिन के महाकुंभ में 32 गेम्स के 329 इंवेट्स होंगे, जिनमें करीब 10 हजार 500 एथलीट अपना स्पोर्ट्स टैलेंट दिखाएंगे।
इस बीच स्पोर्ट्स लवर्स के लिए पेरिस ओलपिंक 2024 के टिकट्स और पैकेज से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। पैकेज लेने पर दर्शक जहां लाइव इवेंट देख पाएंगे, वहीं खेल गांव में घूमने और खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टिकट की कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये है?
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: बजरंग पूनिया का टूटा सपना, डोप टेस्ट में शामिल नहीं होना पड़ा भारी
ओपनिंग सेरेमनी देखने का मौका भी मिलेगा
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर के लोग 5 लाख डॉलर (4.16 करोड़) खर्च करके पैकेज खरीद रहे है। पैकेज को ‘अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव’ नाम दिया गया है। बास्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स के बिजनेस मैनेजर और टेनिस स्टार राफेल नडाल के PR मैनेजर अपनी कंपनी ‘GR8 एक्सपीरियंस’ के बैनर तले पैकेज बेच रहे हैं।
पैकेज के तहत ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भी देखने की मिलेगी। इसके अलावा पैकेट में 14 इवेंट्स और पुरुषों की 100 मीटर फाइनल रेस विशेष तौर पर शामिल है। हालांकि पैकेज के खरीदार खेल गांव जाकर किन-किन सेलिब्रिटी से मिल सकेंगे, यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेनिस स्टोर नोवाक जोकोविच के साथ डिनर करने का अवसर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों को बांटे जाएंगे 3 लाख कंडोम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तीसरी बार ओलंपिक की मेजबानी कर रहा पेरिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस ओलंपिक के टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके खरीदे जा सकते हैं। अलग-अलग गेम्स और अलग-अलग इवेंट्स के लिए टिकट अवेलेबेल रहेंगे। बता दें कि पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक गेम्स होंगे। अब से पहले 1900 में और 1924 में पेरिस ओलंपिक गेम्स की मेजबानी कर चुका है। अब 100 साल बाद 2024 में पेरिस में ओलंपिक गेम्स होने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines