Paris Olympics 2024 में शानदार प्रदर्शन करके भारत के लिए सिल्वर पदक जीतने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। नीरज चोपड़ा कल से शुरू होने जा रही लुसाने डायमंड लीग में प्रतिभाग करेंगे और इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीरज चोपड़ा पेरिस में मेडल जीतने के बाद भारत नहीं लौटे और फिलहाल वो इस समय स्विटजरलैंड में हैं, जहां कल से डायमंड लीग में वो अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने की तैयारी में हैं।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में जैवलिन थ्रो की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम के रिकॉर्ड थ्रो की वजह से नीरज अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा नहीं सके और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नीरज खुद अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आए थे। लेकिन अब स्विट्जरलैंड में होने वाले डायमंड लीग में दहाड़ने के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।
मिलेगी बड़ी चुनौती
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया था। डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट चेक गणराज्य के जैकब वडलेज और केन्या के जूलियस येगो से कड़ी चुनौती मिलेगी। ऐसे में यहां पर मुकाबला बहुत टक्कर का होने वाला है।
अरशद नदीम रहेंगे नदारद
पेरिस ओलंपिक-2024 में रिकॉर्ड थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में नीरज चोपड़ा के लिए थोड़ी राहत होगी। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के बाद अपनी सर्जरी कराने का निर्णय लिया था, लेकिन डायमंड लीग में खेलने के लिए उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया। नीरज के इस फैसले से साफ है कि वो इस सीजन में मैच खेलने के लिे किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। उनकी निगाह अरशद नदीम के रिकॉर्ड पर होगी।
कहां देख सकेंगे मैच
नीरज चोपड़ा का मैच रात 12:22 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगी। इसका लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल पर ये मैच Jio Cinema ऐप पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने किया बड़ा धमाका, लॉन्च होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मैदान पर क्यों आता है इतना गुस्सा? शमी और अय्यर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines