पेरिस ओलंपिक में बिहार की विधायक भी अपनी किस्मत आजमाने पहुंची थीं। मगर सियासी मैदान में जीत हासिल करने वाली खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में सफल नहीं हो पाईं। इतिहास में ऐसा कई बार देखा गया है कि कई ओलंपियन विधानसभा ही क्या संसद भवन तक भी पहुंचे। मगर श्रेयसी सिंह पहली ऐसी विधायक हैं, जो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंची।
पेरिस ओलंपिक में श्रेयसी सिंह शॉटगन ट्रैप में भारत को पदक दिलाने के लिए कम्पीट कर रही थीं। उनके साथ राजेश्वरी देवी भी इस इवेंट में भाग ले रही थीं। मगर दोनों ही उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं। श्रेयसी सिंह 22वें और राजेश्वरी कुमारी 21वें नंबर पर रहीं। श्रेयसी सिंह बिहार से इकलौती एथलीट हैं, जिनका पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ था।
कहां से विधायक हैं श्रेयसी
श्रेयसी सिंह पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी हैं और वर्तमान में बिहार के जमुई से विधायक हैं। दरअसल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने एक और ओलंपिक कोटा हासिल किया था, जिसकी वजह से श्रेयसी को टीम में शामिल किया गया। इस साल श्रेयसी का प्रदर्शन हालांकि बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। कतर के दोहा में ISSF फाइनल ओलंपिक शॉटगन क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना पाई थीं।
कॉमनवेल्थ में जीता था गोल्ड
श्रेयसी सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। जबकि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड पर निशाना साधा था। 33 साल की श्रेयसी राजघराने से तालुक्क रखती हैं।
शूटिंंग में आ चुके हैं 2 कांस्य
पेरिस ओलंपिक में भले ही श्रेयसी और राजेश्वरी कमाल नहीं दिखा सकी हों, लेकिन अब तक शूटिंंग में दो कांस्य पदक भारत को मिल चुके हैं। मनु भाकर ने इस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: नमस्कार! ओलंपिक गेम्स विलेज पहुंचे नीरज चोपड़ा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines